आयरलैंड के हाथों शर्मनाक हार
भारत में आईपीएल(IPL) की खुमारी खत्म होते ही टीम इंडिया ने आयरलैंड(Ierland) का दौरा किया और हार का सामना करना पड़ा। बड़े ही उम्मीद से वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी-20(T-20) मैच से उसे बाहर रखा गया। भारतीय टीम(Team India) आयरलैंड जैसी टीम से बुरी तरह से हार गई। टी-20 में मौजूदा विश्व चैंपियन( world Champion) को आयरलैंड ने धुल चटा दिया । लेकिन टीम इंडिया के इस हार की वजह वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav suryabanshi) को ना खेलाना माना जा रहा है।लेकिन वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम का इकलौता कारण नहीं हैं हार का । ये कह सकते हैं अगर वैभव को मौका मिला होता तो परिणाम बदल सकते थे । ऐसे में सवाल उठता है कि भारत की हार की क्या वजह रही ।
पिच ने किया परेशान
टीम इंडिया के खिलाड़ी अभी आईपीएल खेल कर आए थे।सपाट पिट पर चौकों छक्कों की बरसात हुई थी।ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड बने । आईपीएल मानों बल्लेबाजों का ही टूर्नामेंट हो। आईपीएल के मैच के दौरान सपाट पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले बल्ले थी । लेकिन जैसे ही आईपीएल में खेलने वाले भारतीय टीम के सदस्य दूसरे देश(Country) के पिच पर खेलने के लिए उतरे उन्हें मुश्किलें होने लगी। घरेलू मैदान की सपाट पिच पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले बैट्समैन यहां फिसड्डी साबित हुए। और आयरलैंड जैसे टीम से बुरी तरह से हार गए।
बल्लेबाजों (Batsman)का परिस्थियों के अनुरूप ना ढलना
भारतीय बल्लेबाजों के लिए आयरलैंड की स्लो पिच काल बन गई। आईपीएल में चौके-छक्के की बरसात करने वाले बल्लेबाज यहां फिसड्डी साबित हुए। जिस आयरलैंड को टीम इंडिया कमतर आंक रही थी वहीं आयरलैंड पहले टी-20 में 34 रनों से हराया और फिर दूसरे मैच में1रन से मात दी। दूसरे मैच में भारतीय टीम 154 रन नहीं बना पाई। आयरलैंड की स्लो और स्पंजी पिच को भारतीय खिलाड़ी भाप नहीं पाए और अपने विकेट गंवाते चले गए।
स्पिन बनी कमजोरी
जिस भारतीय टीम का मजबूत पक्ष स्पिन(Spin) हुआ करता था वहीं उसकी कमजोरी बन गई।आयरलैंड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी स्पिन के जाल में फंस गए। खासकर भारतीय टीम का मध्यक्रम बल्लेबाजों का बुरा हाल था।स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज(Batsman) संघर्ष करते दिखे । आक्रामक बल्लेबाजी के चक्कर में अपना विकेट गंवाते चले गए। पिच पर पैरों के इस्तेमाल के साथ साथ शॉट सेलेक्शन भी बहुत खराब रहा। जिसकी वजह से भारतीय टीम दोनों ही मैच में स्कोर का पीछा नहीं कर पाई और हार का सामना करना पड़ा।
बल्लेबाजों का एकजुट प्रदर्शन नहीं
भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन में एकजुटता की कमी दिखी।पहले मैच में जहां अभिषेक शर्मा कुछ अच्छा खेल पाए तो दूसरे मैच में तिलक वर्मा ही पिच पर टीक पाए।ऐसे में क्रिकेट में जीत हार सिर्फ किसी एक खिलाड़ी के खेलने से नहीं होता है बल्कि पूरी टीम को एकजुट प्रदर्शन करना होता है। भारतीय टीम में इसका अभाव दिखा ।
वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav suryavansi) का ना खेलना
वैभव सूर्यवंशी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय मैच(international Match) खेलते देखना चाहती है लेकिन वैभव को दोनों मैच में बाहर बिठाया गया। अगर वैभव मैच खेले होते तो हो सकता था टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा होता और टीम जीत भी सकती थी । दरअसल वैभव ने साबित किया है कि वो बड़े मैच का खिलाड़ी है। श्रीलंका में खेले गए त्रिकोणीय टीम A वनडे सीरीज के फाइनल में वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी थी ।ऐसे में अगर वैभव आयरलैंड के खिलाफ खेलता तो जीत की संभावनाएं बन सकती थी।
इससे जुड़ी और खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.akhandbharat.live/2026/06/28/t-20-series-irland-ne-bharat-ko-haraya/
