NITIN NAVIN TEAM

नितिन की ‘नवीन’ टीम…राजस्थान का ‘जलवा’

NITIN NAVIN TEAM- बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है, लिस्ट में जहां कई कद्दावर चेहरों को जगह मिली है तो वहीं कई चेहरों की सरप्राइज एंट्री हुई है….टीम में युवा चेहरों के साथ अनुभव को भी जगह दी गई है…टीम में बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है…वहीं भाजपा के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ और केंद्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे को बनाया गया है…शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव बनाया गया है…राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है…वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर बीजेपी की टीम में वापसी कर रही हैं, बीजेपी की लिस्ट में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल हैं जिनमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और रेखा वर्मा का नाम शामिल है
राजस्थान का दबदबा
नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान का दबदबा देखने को मिला है, जहां राजस्थान से 4 नाम इस लिस्ट में देखने को मिले हैं….ये राजस्थान के बढ़ते सियासी कद का प्रतीक भी है..जिन नामों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है उनमें
सतीश पूनिया- राष्ट्रीय संगठन महामंत्री
वसुंधरा राजे सिंधिया- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मन्नालाल रावत- ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजेश मंगल, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की नियुक्तियां की गई हैं…
वसुंधरा राजे की धमक
राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे को बीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन में फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है…राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है…यानी राजस्थान की सियासत में सक्रिय भूमिका के साथ-साथ अब राष्ट्रीय संगठन में भी उनकी जिम्मेदारी बनी रहेगी… वसुंधरा राजे का बीजेपी की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है…राजस्थान में पार्टी संगठन से लेकर सरकार तक उनकी मजबूत पकड़ रही है…ऐसे में राष्ट्रीय टीम में उन्हें फिर महत्वपूर्ण पद मिलना राजस्थान की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है…
सतीश पूनिया
राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा में पार्टी के प्रभारी के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवा चुके राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री जैसी पावरफुल भूमिका दी गई है… पूनिया लंबे समय तक राजस्थान में संगठन की कमान संभाल चुके हैं… अब उन्हें राष्ट्रीय संगठन में और बड़ी भूमिका मिली है…सतीश पूनिया के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद राजस्थान बीजेपी में उनके कद को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है…प्रदेश की राजनीति में संगठन को मजबूत करने के उनके अनुभव को अब राष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा…
डॉ. मन्नालाल रावत
उदयपुर से बीजेपी सांसद डॉ. रावत को पार्टी ने एसटी मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है… आदिवासी समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने और संगठन को विस्तार देने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी… यानी एक ही राज्य से तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अलग-अलग और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां…इसे राजस्थान में बीजेपी के संगठनात्मक संतुलन के तौर पर भी देखा जा रहा है…
राजेश मंगल
तीन नाम के अलावा पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है…
पीएम मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी है..पीएम ने X पोस्ट कर लिखा- भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं..इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है वहीं जमीनी जुड़ाव भी है, हमें पूरा विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जन कल्याणकारी कार्यों को आगे बढाएंगे…सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं
कुल मिलाकर नितिन नवीन और बीजेपी की नई टीम में युवा और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है..बीजेपी नए, युवा और रचनात्मक सोच रखने वाले चेहरों के साथ अब मैदान में है…अब देखना होगा कि बीजेपी की ये नई टीम
बीजेपी को और किन बुलंदियों तक लेकर जाती है…

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

AMIT SHAH IN RAJASTHAN

अमित शाह का राजस्थान दौरा…विकास का दिया तोहफा

SCHOOL MAI NO ENTRY

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ‘नो एंट्री’