RAJENDRA RATHORE

‘सालासर बालाजी की शपथ लो…पुरानी परिपाटी तोड़ो’

RAJENDRA RATHORE- राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज है तो वहीं कई नेताओं के वीडियो भी उनके बयानों को लेकर वायरल हो रहे हैं…ऐसा ही एक वीडियो वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का भी वायरल हो रहा है..वीडियो में राजेंद्र राठौड़ अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को सालासर बालाजी की शपथ दिलाते दिखे…राजेंद्र राठौड़ इस मौके सुजानगढ़ में अपनी पार्टी की लगातार हारों से निराश भी नजर आए
राजेंद्र राठौड़ का वीडियो वायरल
बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है….राजेंद्र राठौड़ ने चुनावी हार का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं के सामने बेहद भावुक नजर आए….उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बात रखी और कार्यकर्ताओ को सालासर बालाजी की सौगंध भी दिलाई…राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि…अब पिछली परिपाटी नहीं चलेगी… उन्होंने सुजानगढ़ में लगातार हार का जिक्र करते हुए कहा कि…यहां विधानसभा चुनाव में तीन बार और नगर परिषद चुनाव में तीन बार हार का सामना करना पड़ा है…ऐसे में कार्यकर्ताओं को सालासर बालाजी की शपथ दिलाई और कहा कि अब आप मन की खुंडी यही छोड़कर जाना….अब पिछली परिपाटी नहीं चलेगी….राठौड़ ने कहा कि “एमपी चुनाव में भी पीछे रहते हैं, कुछ तो सोचो भाई।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।
निकाय चुनाव को लेकर दौरे पर थे राठौड़
निकाय चुनाव को लेकर BJP नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ जिले में तूफानी दौरे कर रहे हैं …इस दौरान वो हर कार्यकर्ता से मुलाकात कर रहे हैं और चुनावी बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं…राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि
सांसदी चुनाव में भी पीछे रहते हैं… कुछ तो सोचो…राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया…उन्होंने कहा कि आपको बीजेपी के साथ मजबूती से खड़े रहना है…वोट देना है और इसके लिए आप सालासर बालाजी की सौगंध लें..यानि निकाय चुनाव से पहले राजेंद्र राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के  लिए भावनात्मक अपील की… राठौड़ के इस बयान के बाद सुजानगढ़ में उनके संबोधन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है… निकाय चुनाव को लेकर राठौड़ का ये बयान भाजपा के लिए सुजानगढ़ में पिछली चुनावी हार से उबरने और इस बार मजबूती से चुनाव लड़ने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है..
सुजानगढ़ में बीजेपी क्यों निराश?
सुजानगढ़ में भाजपा संगठन के भीतर अलग-अलग गुटों में आपसी खींचतान और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप समय-समय पर सामने आते रहे हैं…..चूरू में लोकसभा चुनावों की बात करें तो 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां से सीट पर कब्जा किया था…कांग्रेस के राहुल कस्वां ने 72 हजार से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया को मात दी थी…वहीं सुजानगढ़ विधानसभा की बात करें तो इस सीट पर दिवंगत मास्टर भंवरलाल मेघवाल का खासा प्रभाव रहा है उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव और 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे मनोज कुमार मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाई थी….यानि कांग्रेस लगातार इस सीट पर बीजेपी के लिए चुनौती बनी हुई है इसीलिए अब राजेंद्र राठौड़ जो इस इलाके में बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं उन्होंने पार्टी को जीत दिलाने के लिए कमर कस ली है और इसी के मद्देनजर राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

ATTACK ON CJP PARTY

CJP कार्यकर्ताओं पर फिर हमला