JAIIPUR MAHESH MEENA HATYAKAND आखिर वही हुआ जिसका एक पिता को अंदेशा था…जयपुर के विश्वकर्मा इलाके के रहने वाले महेश मीणा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है…पिता द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर आखिर पुलिस की जांच वहां तक पहुंच गई जहां किसी को अंदेशा भी नहीं था…पुलिस ने महेश मीणा हत्याकांड में उसकी पत्नी कविता और उसके प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया है…पुलिस के मुताबिक हत्या की पूरी प्लानिंग कविता ने अपने प्रेमाी गणेश के साथ मिलकर रची थी
पति को पिलाया जूस में जहर
पुलिस के मुताबिक कविता ने प्लानिंग के मुताबिक महेश के पाइनएप्पल जूस में सल्फास मिलाकर उसे पिला दिया..जिसके बाद महेश की तबीयत बिगड़ने लगी…और आखिरकार कविता के प्लान के मुताबिक उसकी मौत की कहानी लिख दी गई….पुलिस के मुताबिक कविता ने जूस पिलाने के बाद अपनी पति महेश मीणा की मौत का तमाशा अपनी आंखोंं से देखा और चुपचाप सारा खेल होने दिया…महेश जिंदगी के लिए तड़पता रहा लेकिन कविता ने प्लानिंग के मुताबिक उसे वक्त पर अस्पताल तक नहीं पहुंचाया…जिसके बाद आखिरकार महेश की मौत हो गई…
भरोसे का कत्ल
महेश अपनी पत्नी को न सिर्फ दिलो जान से चाहता था बल्कि उसकी हर बात पर भरोसा भी करता था और इसी भरोसे का कत्ल कविता ने बड़ी ही बेरहमी से कर दिया…महेश को क्या पता था कि जिस सफर पर वो पत्नी के साथ घर से निकल रहा है…वही उसका आखिरी सफर बन जाएगा…पत्नी कविता ने उसे दवाई दिलाने के बहाने बाइक पर साथ लिया..दोनों बैराज पहुंचे, फिर नईनाथ धाम, बस्सी गए…लेकिन पुलिस के मुताबिक इसी दौरान महेश की जिंदगी खत्म करने की साजिश को अंजाम दिया गया…
महेश के पिता को पहले से ही शक था
आपको बता दें महेश की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस जांच नहीं की जा रही थी लेकिन महेश के पिता को अपने बेटे की मौत पर पहले से ही शक था उन्हें अपनी बहू की बातों पर ऐतबार नहीं था..इसलिए उन्होंने ही सीसीटीवी जुटाए और पुलिस को सौंपे…दरअसल कविता का कहना था कि वो महेश की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बाइक पर अकेले ही लेकर घर आ रही थी लेकिन जब पिता नेइलाके के सीसीटीवी खंगाले तो उन्हें वो दिखा जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था यहां कविता कैमरे में कुछ लोगों के साथ नजर आई थी जिसके बाद पिता ने सबूत पुलिस को सौंप जांच आगे बढ़ी तो एक ही दिन में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर जांच की गई…कॉल डिटेल खंगाली गई और धीरे-धीरे कड़ी से कड़ियां जुड़ने लगी…सबूतों का इशारा कविता और गणेश की तरफ था …पुलिस के मुताबिक कविता और गणेश के बीच पिछले सात साल से प्रेम संबंध थे …कविता गणेश से शादी करना चाहती थी …लेकिन परिवार ने उसकी शादी महेश से करा दी…शादी के करीब डेढ़ साल बाद कविता ने अपने प्रेमी गणेश के साथ मिलकर महेश को रास्ते से हटाने की पूरी प्लानिंग कर डाली
सलाखों के पीछे कविता-गणेश
हर कातिल की तरह कविता और गणेश की साजिश तो पूरी थी कि किस तरह पुलिस को चकमा दिया जाए लेकिन एक पिता के प्यार ने सारी साजिश का पर्दाफाश कर दिया…कविता और गणेश दोनों ही अब सलाखों के पीछे हैं और आगे एक लंबी कैद उनका मुकद्दर है…
