Vaibhav Sooryavanshi: आ रहा है ‘धुरंधर’
भारतीय टीम के नये सेंशेसनल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलते हुए हर कोई देखना चाहता है। वैभव आयरलैंड और इंग्लैड के दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। ऐसे में इंग्लैंड में वैभव को लेकर खास इंतजाम किये जा रहे हैं। इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग ड्रेसिंग रूप होगा। उनके साथ उनके माता पिता होंगे । वैभव सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं करेंगे । वैभव के लिए ये खास इंतजाम उनकी उम्र को देखते हुए किया जा रहा है। दरअसल इंग्लैंड दौरे के दौरान लागू होने वाले एक खास नियम ने वैभव को वहां खास बना दिया है। 15 साल के वैभव इंग्लैंड दौरे में अपने साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक इन नियमों का वैभव के खेल पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
क्यों वैभव को मिलेगा अलग ट्रीटमेंट
वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग चेंजिंग रूम की वजह ICC का एक नियम है जो सेफगार्डिंग(Safegaurding) नियमों के तहत आता है। ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के नियम के मुताबिक 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी वयस्क खिलाड़ियों के साथ एक ही चेंजिंग रूम का उपयोग नहीं कर सकता है। ECB ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड में होने वाली यह सीरीज ICC के अधिकार क्षेत्र में आती है इसलिए उसके सेफगार्डिंग प्रोटोकॉल लागू होंगे। ECB ने ये साफ कर दिया है कि ICC के नियमों से साथ साथ ECB की सेफ हैंड्स पॉलिसी भी पूरे टूर के दौरान लागू रहेंगे। इस नियम के मुताबिक वैभव के लिए अलग ड्रेसिंग रूम होगा।
वैभव के साथ उनके माता-पिता भी होंगे
वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल के हैं ऐसे में वो नाबालिग हैं और इंग्लैंड(England) में कई नियम लागू होते हैं । जिसके तहत अलग ड्रेसिंग रूम की सुविधा मिलेगी। उनके उम्र को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा और देखभाल की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा वैभव को पूरे टूर में अपने माता-पिता का साथ भी मिलेगा।क्योंकि इंग्लैंड में ICC और ECB के नियमों के तहत वैभव के माता-पिता भी उसी होटल में ठहरेंगे यहां भारतीय टीम ठहरेगी । ECB का मानना है कि परिवार की मौजूदगी में युवा खिलाड़ी को जरूरी सहयोग मिल पाएगा.दरअसल सामान्य परिस्थितियों में खिलाड़ियों के लिए ये सुविधा प्रदान नहीं की जाती है लेकिन वैभव सूर्यवंशी खास खिलाड़ी के साथ साथ महज 15 साल के हैं ।
इंग्लैंड में सुविधा आयरलैंड में नहीं
इंग्लैंड दौरे के दौरान जो विशेष सुविधा वैभव को मिलेगी वैसी सुविधा आयरलैंड (Irland)में नहीं मिलेगी क्योंकि यहां ये नियम लागू नहीं होंगे। आयरलैंड में खेले जाने वाले मैच में ये नियम लागू नहीं होगा । यानि वैभव को आयरलैंड में ECB वाली विशेष सुविधा नहीं मिलेगी । वैभव को जो सुविधा इंग्लैंड दौरे पर मिलेंगी वो अपने देश में खेले जाने वाले IPL 2026 में नहीं मिलती है। यहां ये नियम घरेलू क्रिकेट और IPL में लागू नहीं होते हैं। पिछले दो सीजन में वैभव सूर्यवंशी सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही सामान्य ड्रेसिंग रूप साझा करते हैं। ।
वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से गेदबाजों की जिस तरह से धुनाई करते हैं दुनिया के क्रिकेट प्रेमी इस वंडर ब्यॉय(wonder Boy) को अंतरराष्ट्रीय मैच( International Match) में खेलते हुए देखना चाहते हैं। बड़े बड़े दिग्गज वैभव की प्रशंसा कर चुके हैं ।लेकिन वैभव का अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी है। IPL 2026 में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था इसके अलावा कई आवार्ड भी वैभव को मिले थे।
वैभव का शानदार प्रदर्शन
श्रीलंका में श्रीलंका ए को भारत ए टीम ने फाइनल में हराया था। इस फाइनल मैच में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था । वैभव ने महज 29 गेंद में 94 रन ठोक दिये थे। इस पारी(Innings) के दौरान वैभव ने 11 गेंद में अर्द्धशतक(Half centuary) पूरा किया था जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था ।
वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार
वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का सभी को बेसब्री से इंतजार है।क्योंकि अगर वो आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में डेब्यू करते हैं तो ये एक रिकॉर्ड होगा। वो भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे। ये रिकॉर्ड फिलहाल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) के नाम है। जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था
अंतरराष्ट्रीय क्रिकट में वैभव डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वैभव के अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू के साथ कई रिकॉर्ड धाराशायी होंगे । उनके बल्ले से कई रिकॉर्ड टूटेंगे और कई रिकॉर्ड बनेंगे ।लेकिन वैभव के लिए अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब देना होगा क्योंकि आलोचकों की जुबान वैभव को अपने खेल से बंद करना होगा ना की जुबान से । वैभव इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने को बेताब दिख रहे हैं। वैभव के आतिशी खेल ने टी-20 मुकाबले के रोमांच को और बढ़ा दिया है।
https://www.akhandbharat.live/2026/06/23/vaibha-sooryavanshi-cricketer-india-team/
