आज धोनी का जन्मदिन (Happy Birthday Dhoni)
कुछ खिलाड़ी अपने रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं । कुछ खिलाड़ी व्यवहार और अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कुछ खिलाड़ियों की पहचान अलग होती है । कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों की सोच को बदल देते हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उन्ही महान खिलाड़ियों में से एक हैं ।
Happy birthday Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है । आज कैप्टन कूल(Captain Cool) 45 साल के हो गए हैं। अखंड भारत की तरफ से उन्हें ढेर सारी बधाई। भले ही वो 45 साल के हो गए हैं ।भले ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन धोनी का जलवा आज भी बरकरार है। आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। आज भी थाला (Thala)की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमी बेकरार रहते हैं।
झारखंड से निकलकर विश्वपटल पर छाए
7 जुलाई 1981 में झारखंड(Jharkhand) की राजधानी रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। छोटे शहर से निकलकर दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के दिल पर राज किया। विश्व क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में अपनी पहचान बनाई । लंबे बालों के साथ क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले धोनी को पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने बाल न काटने की सलाह तक दे डाली थी। एक युवा क्रिकेटर से लेकर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के कैप्टन कूल बनने का सफर उनके धैर्य,संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है।
अपने करियर के शुरूआत में भी पाकिस्तान(Pakistan) में तहलका मचाने वाले धोनी जैसे जैसे करियर में आगे बढ़ते गए उनके साथ क्रिकेट प्रेमियों का विश्वास जुड़ता गया। एक ऐसा भरोसा जो ये बतलाता है कि जबतक धोनी क्रीज पर हैं या फिल्ड पर हैं कुछ भी हो सकता है। धोनी ने विश्वास और भरोसे को अपने चाहने वालों के दिलों में बसा लिया। भले ही धोनी आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
धोनी के रिकॉर्ड (Record)
धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्डकप, 2011 का वनडे विश्वकप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती । एशिया कप(Asia Cup) में भारतीय टीम को 2 बार चैंपियन बनाया। ICC मेंस टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया को नंबर वन पर पहुंचाया। धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है।
धोनी का IPL में जलवा
महेंद्र सिंह धोनी जहां खड़े होते हैं जीत और खिताब की झड़ी लग जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोनी ने टीम इंडिया को सफलता के सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुंचाया तो IPL में चेन्नई सुपर किंग को 5 बार खिताब जिताया। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। इसके अलावा चैंपियंस लीग टी-20 में भी दो खिताब अपने नाम किया।
दुनिया के एकमात्र कप्तान जिन्होंने आईसीसी(ICC) की तीनों व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में जीत दिलाई है।
विकेट कीपर के रूप में सबसे अधिक स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं ।
सीमित ओवरों में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
हेलिकॉप्टर शॉट के लिए दुनियभार में मशहूर हैं।
धोनी को सम्मान
महेंद्र सिंह धोनी ने ना सिर्फ नाम कमाया है बल्कि सम्मान भी पाया है। देश के सबसे सर्वोच्च राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से उन्हें नवाजा गया। 2009 में कैप्टन कूल को पदमश्री और 2018 में पदम भूषण सम्मान भी दिया गया।
महेंद्र सिंह धोनी किसी चीज का दिखावा नहीं करते हैं. वो अपने साथ खेलने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान करते हैं । लाइम लाइट से दूर रहना उन्हें पसंद है। इतने महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चाहते तो देश के किसी भी महानगर में रह सकते थे लेकिन उन्होंने अपने जन्मभूमि को ही रहने के लिए चुना । आज धोनी रांची में बड़े ही सुकून से रहते हैं। यहां रहने की वजह भी बताते हैं।
यारों के यार भी हैं
महेंद्र सिंह धोनी एक महान क्रिकेटर के साथ साथ सबको साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं ।मैदान में उनका शांत स्वभाव ,सादगी ,अपनापन और दोस्तों के प्रति वफादारी उतनी ही प्रेरणादायक है। धोनी हमेशा अपने साधियों पर भरोसा करते हैं। उन्हें मुश्किल समय में संभालते हैं और उनकी सफलता का पूरा श्रेय भी उन्हें देते हैं। धोनी हर रिश्ते को दिल से निभाते हैं । यही वजह है कि टीम के साथी उन्हें सिर्फ कप्तना ही नहीं बल्कि एक सच्चा दोस्त और मार्गदर्शक मानते हैं ।
जमीन से जुड़े हैं कैप्टन कूल (Captain Cool)
शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी उनक विनम्र स्वभाव,परिवार और दोस्तों के प्रति सम्मान और अपनी जड़ों से जुड़ाव उन्हें सबसे अलग बनाता है। शायद यही वजह है कि 15 अगस्त 2020 में संन्यास लेने के बावजूद धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। आज भी उनकी एक झलक पाने को फैन्स स्टेडियम में खींचे चले आते हैं ।जन्मदिन की हार्दिक शुभकानाएं महेंद्र सिंह धोनी ।
