Indian cricket team: भारत को लगे दो झटके

भारतीय क्रिकेट टीम: एक दिन में दो झटके,महिला-पुरूष टीम को मिली हार 
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। एक तरफ भारतीय टीम आयरलैंड में टी-20 सीरीज हार गई तो दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही हरमनप्रीत की ब्रिगेड वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। दूसरी तरफ आयरलैंड से भारतीय पुरुषों की टीम दूसरे टी-20 मुकाबले में हार गई। इसके साथ ही 0-2 से सीरीज भी गंवा दी। आयरलैंड से दूसरे टी-20 मैच में हार के बाद भारतीय टीम 3 साल बाद कोई सीरीज गंवाई है।

आयरलैंड ने किया सूपड़ा साफ
टी-20 में भारतीय टीम विश्व विजेता है। भारत के मुकाबले आयरलैंड की टीम को कमजोर आंका गया था लेकिन जब मैदान में मुकाबला हुआ तो आयरलैंड की टीम विश्व चैंपियन पर भारी पड़ गई। आयरलैंड में खेली गई टी-20 सीरीज में भारतीय टीम पहले मैच में 34 रन से हार गई थी तो दूसरे मैच में 1रन से श्रेयस अय्यर ब्रिगेड को हार का सामना करना पड़ा। ये भारतीय टीम के लिए शर्मनाक पल था क्योंकि अपने से कहीं नीचे रैकिंग की टीम से इस तरह से हारना और सीरीज(Series) गंवा देना कई सवाल खड़े करता है। दिग्गजों से भरी टीम आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। ऐसे में टीम इंडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं ।

दूसरे टी-20 मैच में मिली हार ,भारत ने सीरीज गंवाई 

आयरलैंड(Irland) की धरती पर खेले गए टी-20 सीरीज के दोनों मुकाबले में भारतीय टीम (Team India)को हार मिली । बेलफास्ट में खेले गए दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से हैरी टैक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए । भारत की तरफ से प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए ।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी  और 1 रन से हार गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से  जय मूंदड़ा( Jai Mundara) ने 3 विकेट लिए । उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

महिला  टीम की हार 

इंग्लैंड(England) में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो की स्थिति थी।ऑस्ट्रेलिया(Australia) के खिलाफ उन्हें जीतना ही था ।क्योंकि टीम इंडिया अगर जीत जाती तो सेमीफाइनल(Semi-final) में चली जाती लेकिन ऑस्ट्रेलिया से मिली 6 विकेट से हार के बाद टीम इंडिया को बाहर का  रास्त देखना पड़ा है । भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रन का लक्ष्य दिया था । लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर की शतकीय साझेदारी ने भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया।  हरमनप्रीत कौर की ताबड़तोड़ 27 गेंदों में 56 रन की पारी भी भारतीय टीम को हार से नहीं बचा सकी। इस हार के साथ भारतीय टीम ग्रुप एफ में तीसरे स्थान पर चली गई है । भारत की हार के बाद दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में चली गई है।