पहले लूडो खेला, फिर मार डाला

jagan-gurjar-murder- बात साल 1994 की है जब एक शख्स अपने जीजा की हत्या का बदला लेने के लिए उनके हत्यारों का मर्डर कर देता – है, इसके बाद वो अपनी पत्नी और भाईयों के साथ मिलकर कुख्यात डकैत गैंग बना लेता है, फिर वो पीछे मुड़कर नहीं देखता और एक के बाद एक संगीन अपराधों में शामिल होने लगता है…यहां बात हो रही है धौलपुर के डांग के रहने वाले कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की….बात इसलिए हो रही है क्योंकि अजमेर जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई…हत्या का आरोप उसके ही एक साथी विष्णु पर लग है जो उसी के सेल में उसके साथ था..बताया जा रहा है कि विष्णु ने मामूली विवाद के बाद जगन गुर्जर की टावेल से गला दबाकर हत्या कर दी

अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में हुए इस बड़े हत्याकांड से पुलिस प्रशासन समेत सरकार में भी हड़कंप है…आरोपी विष्णु कुलदीप जघीना हत्याकांड का आरोपी है और जगन के साथ ही जेल में बंद था…विष्णु करीब 3 साल से जेल में बंद है जबकि जगन मार्च 2026 से जेल में बंद था….बताया जा रहा है कि सुबह दोनों ने पहले बैरक की साफ सफाई की…इसके बाद साथ में बैठकर लूडो खेला….लेकिन इसके बाद नाश्ते को लेकर हुए विवाद में जगन ने टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर जगन की हत्या कर दी…बताया जा रहा है कि मर्डर के वक्त ड्यूटी स्टाफ राउंड पर था और जब वापस लौटा तो बैरक में जगन की लाश देख सहम गया….विष्णु से पूछने पर उसने कहा कि- मैंने उसे मार डाला

हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा

हत्या का आरोपी अजान गांव का रहने वाला है, जगन गुर्जर हत्याकांड के बाद उसके गांव में सन्नाटा पसरा है, मीडिया से कोई बात करने को तैयार नहीं है…गांव में जो लोग भी मौजूद हैं वो मीडिया को देखते ही घरों में दुबक रहे हैं…कुछ लोगों ने कैमरे पर कुछ भी रिकॉर्ड न करने की बात कही तो कुछ ने ऑफ कैमरा बोला- कि विष्णु नया खून है, जवानी में अपनी धौंस जमाने के लिए ये सारे अपराध कर रहा है…

कौन था जगन गुर्जर?

जगन गुर्जर 1994 में अपने जीजा की हत्या के बाद जुर्म की दुनिया में आया…उसने अपनी डकैत गैंग से ऐसा आतंक फैलाया कि चंबल सहम गया….एमपी, यूपी, और राजस्थान के गांवों में जगन गुर्जर की दहशत ऐसी थी कि उसके खौफ से शादियां तक होनीं बंद हो गई थी..वो मुख्य रूप से धौलपुर के डांग के भवुतीपुरा का रहने वाला था

2019 में जगन गुर्जर पर महिलाओं से मारपीट, दुर्व्यवहार के आरोप लगे…उसने धौलपुर जिले के करनपुर-सायका पुरा गांव में दो महिलाओं से मारपीट कर उन्हें निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया था। एक पुलिसकर्मी की हत्या का भी आरोप लगा था जगन गुर्जर पर लूट, हत्या, डकैती, नकबजनी के 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे

हाई सिक्योरिटी जेल में मर्डर को लेकर सवाल

अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में हुए इस मर्डर को लेकर गंभीर सवाल हैं…बताया जा रहा है जिस बैरक में मर्डर हुआ उसके कैमरे भी बंद थे..साथ है हत्या के वक्त सिक्योरिटी का नदारद होना भी गंभीर सवाल खड़े करता है,,,पुलिस प्रशासन ने हत्याकांड की जांच की बात कही है…वहीं हत्याकांड से जगन गुर्जर के परिवार में भी नाराजगी है, उसके बेटे का तो यहां तक कहना है कि बदला लेना वो भी जानते हैं जेल के अंदर हो या बाहर वो बदला लेकर ही रहेंगे….