क्या बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री की जान को कोई बड़ा खतरा है?

क्या बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री(DHIRENDRA SHASTRI) की जान को कोई बड़ा खतरा है? क्या धीरेंद्र शास्त्री को किसी बड़े सिंडिकेट या किसी रसूखदार से डर लग रहा है. ये सवाल हम इसलिए उठा रहे हैं क्यों कि भोपाल पहुंचे बाबा बागेश्वर बेहद गुस्से में भी थे और आहत भी…

भोपाल पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री (DHIRENDRA SHASTRI) अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी पर वो बरसे तो सही, लेकिन इंडोनेशिया के जकार्ता में दिया उनका एक बयान अब देश में सनसनी फैला रहा है. बाबा ने कैमरे पर सरेआम कहा कि ‘अगर चोरों का नाम बता दिया, तो वो आज नहीं तो कल हमें निपटा देंगे!’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन इस बार उनकी चर्चा का विषय कुछ और ही है. धीरेंद्र शास्त्री इस बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार बाबा का दर्द और गुस्सा दोनों भोपाल के मंच पर एक साथ देखने को मिला. दरअसल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बेहद आहत दिखे. उन्होंने आरोपियों पर तीखा हमला बोला…लेकिन इस बीच इंडोनेशिया के जकार्ता में दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है. बाबा ने साफ कहा कि लोग पर्चा खोलकर चोरों का नाम बताने को कहते हैं. लेकिन नाम बताने पर उन्हें निपटा दिया जाएगा. आखिर बाबा का इशारा किसकी तरफ है. अयोध्या के राम मंदिर धाम में हुई चढ़ावा चोरी की घटना धीरेंद्र शास्त्री ने दोषियों को महादंड मिलने की बात कही. लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपने जीवन पर मंडराते खतरे का भी जिक्र कर दिया.

हालांकि इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने इंडोनेशिया के जकार्ता में भी मंदिर के चढ़ावा चोरी को लेकर ऐसा बयान दिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. मंच से बाबा ने कहा कि लोग उनसे पर्ची खोलकर आरोपियों के नाम बताने की मांग करते हैं. लेकिन अगर नाम बता दिया. तो हमें ही निपटा देंगे. यानी ऐसा करना उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री ने साफ शब्दों में कहा कि नाम बताने की कीमत बहुत भारी पड़ सकती है. इस बयान के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या बाबा को किसी बड़ी ताकत का डर है? आखिर बाबा का इशारा किस रसूखदार या माफिया की ओर है. जिसके नाम लेने मात्र से निपटाने की नौबत आ सकती है. फिलहाल बाबा का ये बयान सियासी और सामाजिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है.

पं. धीरेंद्र शास्त्री के इस खुलासे से उनके भक्तों को चिंता में डाल दिया है.अब देखना ये होगा कि बाबा के इस ‘निपटाने’ वाले बयान के बाद क्या पं. धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाएगी?