नेमार जूनियर की ब्राजील टीम में वापसी !
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील का अभी तक का सफर मिला जुला रहा है। दो मैच में ब्राजील मोरक्को के खिलाफ किसी तरह मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी तो दूसरे मैच में हैती के खिलाफ अपने पुराने फॉर्म में लौटती दिखी। ब्राजील ने हैती को आसानी से 3-0 से हरा दिया। लेकिन इस पूरे मैच में नेमार जूनियर की कमी खलती दिखी । जो पैनापन नेमार के टीम में रहने से मिलती है वो पैनापन ब्राजील के खेल में देखने को नहीं मिली।
नेमार जूनियर की होगी वापसी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी,रोनाल्डो और नेमार की तिगड़ी को देखने के लिए पूरी दुनिया आंखे गड़ाए बैठी रहती है। मैसी ने तो वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही कमाल कर दिया। वर्ल्ड कप के अपने करियर में पहली हैट्रिक लगाई । मैसी के खिल को देख कर नहीं लगा कि उन पर उम्र हावी हो रहा है। दूसरी तरफ रोनाल्डो को लेकर उनके चाहने वाले मायूस दिखे, क्योंकि रोनाल्डो अपने रंग में नहीं दिखे। उनका प्रदर्शन बेहद ही फीका रहा। मेसी और रोनाल्डो के बाद अब दुनिया को नेमार जूनियर का बेसब्री से इंतजार है। नेमार के चाहने वालों का ये इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है ।क्योंकि वर्ल्ड कप के ग्रुप के आखिरी मैच में ब्राजील की तरफ से नेमार जूनियर मैदान में उतरेंगे । नेमार जूनियर चोट से उबर कर स्कॉटलैंड के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं । कोच कार्लो एंसेलोटी ने उनकी उपलब्धता पर मुहर लगा दी है।
चोटिल थे नेमार जूनियर
34 साल के ब्राजील का ये तेज तर्रार स्ट्राइकर चोटिल गया था। दाईं पिंडली में चोट की वजह से अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। दरअसल नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते वक्त चोट लग गई थी। इसकी वजह से वो मोरक्को और हैती के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाए थे। लेकिन अब ब्राजील का ये स्ट्राइकर एक बार फिर वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए तैयार है । ब्राजील को भी उम्मीद है कि नेमार जूनियर के आ जाने से टीम और मजबूत होगी और उसका प्रदर्शन और अच्छा होगा ।
ब्राजील को लग सकती है झटका
नेमार जूनियर की वापसी से ब्राजील की टीम में खुशी है तो दूसरी तरफ ब्राजील को एक झटका भी लग सकता है । ब्राजील के स्टार विंगर राफिन्हा का अगले मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है,क्योंकि हैती के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था । ब्राजील टीम के कोच एंसेलोटी ने बताया है कि उनकी चोट की गंभीरता का आंकलन किया जा रहा है।
हैती के खिलाफ मिली जीत
ब्राजील ने वर्ल्ड कप का अभियान मोरक्को के खिलाफ शुरू किया था लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई थी मोरक्को के खिलाफ मैच 1-1 के ड्रॉ पर छूट था । हैती के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में ब्राजील की टीम पूरी लय में दिखी। ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराया।इस जीत में मैथियस कुन्हा ने दो गोल किये जबकि विनीसियस जूनियर ने एक गोल दागा था ।विनीसियस जूनियर ने एक गोल करने के अलावा खेल का शानदार प्रदर्शन किया और बाकी हुए गोल में अहम भूमिका निभाई थी।
नेमार जूनियर के लिए आखिरी मौका !
नेमार जूनियर का ये चौथा वर्ल्ड कप है। वो 34 साल के हो चुके हैं और शायद ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है । ऐसे में नेमार जूनियर के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है । नेमार वर्ल्ड कप जीत कर अपने करियर में एक गोल्ड मोमेट जोड़ना चाहेंगे और ब्राजील को उसका छठा वर्ल्ड कप भी जीत कर देना चाहेंगे। नेमार एक महान खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अपने करियर में वर्ल्ड कप उठाने का मौका नहीं मिल पाया है। उनके लिए इस बार सुनहरा मौका है।
नेमार ब्राजील के लिए बेहद अहम हैं
नेमार जूनियर ब्राजील के राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं । उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 128 मैचों में कुल 79 गोल किये हैं । नेमार ब्राजील के लिए बेहद अहम और भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। उनकी उपस्थिति भर से ब्राजील के खिलाड़ियों में जोश भर जाता है। ऐसे में नेमार के आने से ब्राजील टीम मजूबत होगी साथ ही उनके चाहने वालों को नेमार को खेलते देखना बेहद खास होगा
