Pakistan's Fear-s400

s400 के खौफ से अभी भी कांप रहा पाकिस्तान…

Pakistan’s Fear-s400 -पाकिस्तान हिंदी के स शब्द से और अंग्रेजी के S वर्ड से अब भी डरा हुआ है. पाकिस्तान से आ रही रिपोर्ट्स बता रही हैं, कि इन दो शब्दों ने पाकिस्तानी सेना से लेकर सरकार के हुक्मरानों की नींद उड़ा रखी है. आखिर क्या है इन दो शब्दों की मिस्ट्री, क्यों डरी हुई है इन दो कोड वर्ड से पाकिस्तान की मिलिट्री? इन सवालों के जवाब का कोई सीधा हिंट नहीं, बल्कि पूरी डिटेल्ड रिपोर्ट है, जो पाकिस्तान की सैन्य हरकतों की वजह से सामने आई है।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ के भेजे में एस-400 का एस अब भी दहशत की तरह घुसा हुआ है, ऑपरेशन सिंदूर में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने जैसे कोहराम मचाया था, पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया था, उसके सपने मुनीर को आज भी डराते है…

ये कोई अतिशयोक्ति नहीं, बल्कि ये खबर पाकिस्तानी मिलिट्री बेस में बदलाव के हवाले से आई है.  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने ब्रह्मोस से जहां जहां अटैक किया था, उस मिलिट्री बेस को ट्रांसफर करवा रहा है

पाकिस्तानी मिलिट्री बेस को लेकर ये नया डेवलपमेंट अब सामने आया है, जिससे पता चलता है, पाकिस्तान अब S-400 से कितना खौफजदा है. दरअसल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 एयर डिफेंस सिस्टिम की लॉन्गत रेंज मिसाइल ने पाकिस्ताअन के सिंध प्रांत में मौजूद पाकिस्तांनी एयरबेस को निशाना बनाया था. इस अटैक में पाकिस्तानन के हाई वैल्यूक मिलिट्री एसेट्स साब-2000 ARIE और  एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट तबाह हो गया था. भारत के इस प्रीसीजन अटैक से खौफजदा पाकिस्तान अब अपने AEW&C एयरक्राफ्ट को सिंध से बलूचिस्ताकन ट्रांसफर कर रहा है. ऐसा इसलिए, ताकि S-400 की मारक क्षमता की रेज से उसे बचाया जा सके.

मुनीर का ऑर्डर साफ है, अगली जंग से पहले जितने हथियार बचाने है बचा लो, क्योंकि भारत अपनी मिसाइलों, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की रेज लगातार बढ़ा रहा है. इससे डर कर पाकिस्तानी वायुसेना अपनी नंबर-53 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग स्क्वाड्रन के बचे हुए विमानों को सिंध स्थित भोलारी एयरबेस से बलूचिस्तान के क्वेटा में समुंगली एयरबेस ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है.

जानकारों के मुताबिक, मुनीर का ऑर्डर इसलिए आया है, क्योंकि भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और विशेष रूप से उसकी लंबी दूरी तक मार करने वाली 40N6 मिसाइलों की रेंज ऑपरेशन सिंदूर में देख चुका है. मुनीर को ये भी पता है, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, इसे सिर्फ हॉल्ट किया गया है।अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई ऐसी वैसी हरकत की, तो ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च होने में देर कतई नहीं लगेगी…

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Ram Mandir Donation Controversy-SIT कर रही पूरे मामले की जांच

राम मंदिर चोरी विवाद को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी।कहा,”जल्द होगा दूध का दूध,पानी का पानी”

China controversy

2027 में चीन कर रहा कुछ बड़ा प्लान! क्या भारत को सावधान रहने की जरूरत?