कन्नौज में अखिलेश पर आरोप लगाने वाले ‘कीबोर्ड वॉरियर’ पर भड़के सपाई,पुलिस को दिया ये अल्टीमेटम

कन्नौज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया(Social Media Post on Akhilesh) पर की गई एक घिनौनी पोस्ट ने ऐसा रायता फैलाया है कि, कन्नौज से लेकर लखनऊ तक समाजवादी कार्यकर्ताओं का पारा 100 डिग्री पार कर गया है। इस पोस्ट से लाल-पीले हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में ऐसा हंगामा काटा कि,सोशल मीडिया के इस वॉरियर्स की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।जब बात अखिलेश भैया के सम्मान की हो,तो सपाइयों का उग्र होना लाजमी भी है।

क्या है अखिलेश पर विवादित टिप्पणी का मामला?

Social Media Post on Akhilesh
Social Media Post on Akhilesh

आखिर ये पूरा मामला क्या है,चलिये वो भी आपको बताते हैं।मुकेश पाल जी हां, हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पूरे मामले के मेन विलेन बताए जा रहे हैं।हुआ यूं कि, मुकेश ने सोशल मीडिया को अपनी निजी डायरी समझकर कुछ ऐसा पोस्ट लिख दिया,जिससे सपाई भड़क गए।मुकेश की ये पोस्ट ऐसी थी कि, सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार फौरन गरम हो गया।

मुकेश पाल ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि,

‘’साल 2004 में अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से नीरज मिश्रा का कटा हुआ सिर मंगवाया था, और इसके अगले ही दिन नीरज मिश्रा की हत्या हो गई थी।‘’

मतलब मुकेश ने एक फिल्मी स्क्रिप्ट राइटर की तरह अखिलेश पर आरोपो की ऐसी पटकथा तैयार कर दी कि,बड़े-बड़े स्क्रिप्ट राइटर भी शर्मा जाएं।मुकेश पाल यही नहीं रुके। एक के बाद एक उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोपों की झड़ी लगा दी।जैसे ही यह पोस्ट सपा नेताओं की नजरों में आई, कन्नौज की सियासत का तापमान अचानक बढ़ गया। एसपी नेता नाजिम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक भारी फौज ने सीधे सदर कोतवाली का घेराव कर दिया।

सपा कार्यकर्ताओं ने इसे अखिलेश यादव की साफ-सुथरी छवि को खराब करने की साजिश बताया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि, सोशल मीडिया पर की गई इस अभद्र और निराधार टिप्पणी के जरिये समाज में नफरत फैलाने और गलत संदेश देने की कोशिश की जा रही है।जिसे समाजवादी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

समाजवादियों ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Social Media Post on Akhilesh-सपा ने की कार्रवाई की मांग
Social Media Post on Akhilesh

सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मुकेश पाल के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए अल्टीमेटम दे दिया कि,अगर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं डाला गया तो फिर इसका अंजाम भुगतने के लिए उसे तैयार रहना होगा।फिलहाल पुलिस ने सपा नेताओं को भरोसा दिया है कि,वो इस मामले की गहन जांच कर रही है। और जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी,वो जरूर की जाएगी।अब देखना ये होगा कि, सोशल मीडिया पर ‘कटे सिर’ की  कहानी सुनाने वाले मुकेश पाल देशबंधु के खिलाफ पुलिस क्या एक्शन लेती है।

संवाददाता

मुजाहिद मजीदी

कन्नौज संवाददाता