मिशन 2028 में जुटी छत्तीसगढ़ कांग्रेस,सरकार की गलत नीतियां जनता तक पहुंचाने की तैयारी।

CG Congress Meetingछत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर खत्म हो गया है. अब पार्टी ने साल 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन और आंदोलन,दोनों का रोडमैप तैयार कर लिया है. बीजेपी भी इसका जवाब देने की रणनीति पर काम कर रही है..

राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा जैसे आला नेताओं से रायपुर के अभनपुर में 10 दिन तक ट्रेनिंग लेकर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनायेगी। सरकार की कमियों पर टारगेट करके जनता को असल विकास का आइना दिखाएगी।इसक जिम्मा नए जिलाध्यक्षों को दिया गया है।कांग्रेस का पूरा फोकस एकजुट होकर सरकार पर करारा हमला करना है। और सरकार की जन विरोधी नीतियों का जन-जन तक पहुंचाना है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता से सीधा संवाद बढ़ाने और सरकार के खिलाफ प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने पर रणनीति तैयार की गई. संकेत हैं कि 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए एक्शन प्लान बनाकर सदन से लेकर सड़क तक सत्ताधारी दल भाजपा को घेरा जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर वार करते हुए कहा है कि,जनता महंगाई, बिजली के बढ़े बिल, कानून व्यवस्था,जनता के प्रति दमनकारी नीति से परेशान है. कांग्रेस इन मुद्दों पर जनता के साथ है और जनता के हक में लड़ाई लड़ेगी. प्रशिक्षण शिविर में इन मुद्दों पर चर्चा हुई है।

अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तय किया है कि सरकार को किसानों, युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, महंगाई और स्थानीय मुद्दों पर लगातार घेरा जाएगा. पार्टी सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी और हर जिले में जनसंपर्क अभियान चलाएगी. लेकिन कांग्रेस के इस नीति पर सत्ताधारी दल भाजपा के अपने ही सवाल हैं।

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रवक्ता,अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस के वार पर पलटवार करते हुए कहा है कि, गांधी परिवार के आस्थावान सैनिक तैयार करने के लिए कांग्रेस का प्रशिक्षण वर्ग रखा गया था। हार का अर्थशतक लगा चुके हैं राहुल गांधी की बात करें या भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना चुके हैं भूपेश बघेल की बात करें, अनर्गल बयान देकर मैदान छोड़ने वाले पवन खेड़ा की बात करें या कांग्रेस की नैया डूबा चुके सचिन पायलट की बात करें प्रशिक्षक को देखकर ही बताया जा सकता है कि प्रशिक्षण वर्ग में क्या हुआ होगा

10 दिन की ट्रेनिंग खत्म हो चुकी है और कांग्रेस का चुनावी एक्शन प्लान भी तैयार है. अब देखना होगा कि यह रणनीति जमीन पर कितना असर छोड़ती है और बीजेपी इसके जवाब में क्या नई राजनीतिक चाल चलती है.