पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन एक ऐसा खुलासा हो रहा है, जो रोंगटे खड़े कर दे
जिस मंगेतर सिया पर केतन आंख मूंदकर भरोसा करता था. उसी सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया था. लेकिन अब जो खुलासा हुआ है. वो और भी खौफनाक है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक केतन को मारने से 4 से 5 दिन पहले इन दोनों ने बकायदा वारदात वाली जगह की रेकी की थी. और मर्डर की रिहर्सल की थी…पुलिस अब सिया को उन साजिश वाले ठिकानों पर लेकर जा रही है.
पुणे पुलिस जब सिया गोयल को लेकर लुल्ला नगर की पहाड़ियों की ओर बढ़ी, तो कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिलने शुरू हो गए. यह वही पहाड़ी है, जो सिया के घर से महज कुछ ही दूरी पर है. यहीं पर सिया और चेतन ने केतन अग्रवाल को मारने की प्रैक्टिस की थी. घटना सिलसिलेवार क्या हुआ था. इसे समझ लेते हैं.
सिया ने की थी हत्या की प्रैक्टिस?
पुणे में सिया गोयल के घर के करीब लुल्ला नगर में एक पहाड़ी है
उस पहाड़ी से उसने केतन अग्रवाल को धक्का देने की प्रैक्टिस की
अभ्यास के दौरान चेतन चौधरी भी सिया अग्रवाल के साथ ही था
पुलिस सिया को लेकर उस पहाड़ी पर पहुंची जहां रिहर्सल की जाती थी
सूत्रों के मुताबिक सिया ने प्रैक्टिस वाली उस जगह की पहचान की है
पहाड़ी से पहले पुलिस सिया गोयल को उसके घर लेकर पहुंची थी
गोयल परिवार का घर ‘लीला कुंज’ पुणे के मार्केट यार्ड में स्थित है
जब सिया को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची तब सुबह के 9 बजे थे
घर के भीतर पुलिस ने सिया के बयानों को क्रॉस वेरिफाई किया
साथ ही वो कपड़े भी बरामद किए जो सिया ने वारदात के दिन पहने थे
बताया जाता है कि पुलिस को सिया के घर से कुछ दूसरे सबूत भी मिले हैं
करीब दो घंटे की जांच के बाद सिया को घर से वापस थाने ले जाया गया
इस बीच पुलिस ने कोर्ट से सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की इजाजत मांगी है
दरअसल, पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है
जिससे ये साबित हो सके कि केतन अग्रवाल को धक्का किसने दिया था
अब पुलिस को लाई डिटेक्टर टेस्ट से कुछ नए सबूतों की उम्मीद है
पुलिस की तफ्तीश में जो सच बाहर आया, उसने खाकी को भी हैरान कर दिया है. आरोपी मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन मर्डर से पहले इंटरनेट पर हत्या के कई तरीके सर्च किए और आखिर में तय किया गया कि केतन को किले से नीचे धकेलना सबसे आसान होगा. अब पुणे ग्रामीण पुलिस सिया को उन्ही साजिश की कड़ियों से रूबरू करा रही है. पुलिस सिया को लेकर लोहागढ़ के उसी पॉइंट पर पहुंची. जहां केतन को गिराया गया था. पुलिस ने डमी के जरिए पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट भी किया.
पुलिस के मुताबिक सिया और चेतन ने केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने के लिए इसी सुनसान जगह को अपना प्रैक्टिस ग्राउंड बनाया था. ठीक इसी जगह पर उन्होंने रिहर्सल की थी कि केतन को धक्का कैसे देना है और इस वारदात को अंजाम कैसे दिया जाएगा.
इससे पहले गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे पुलिस, सिया को लेकर उसके घर लीला कुंज पहुंची…दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने सिया के बयानों को क्रॉस-एग्जामिन किया और घर के अंदर से कुछ बेहद अहम सुराग जुटाने की कोशिश की.
जिस मंतगेतर को केतन अपना हमसफर बनाने जा रहा था. वही उसकी कातिल निकली. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड में हैं. लेकिन शुक्रवार को दोनों की पुलिस रिमाड खत्म हो रही है और उसी दिन दोनों आरोपियों को वडगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस अब इस हत्याकांड के हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है. ताकि कोर्ट में मज़बूत केस पेश किया जा सके.
