Tiger shroff attackers arrested

Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे, बाइक से थे हमलावर

मुंबई :    Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff   बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पांच राउंड फायरिंग की गई है. इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गये. उनके दांये हाथ में चोटें आई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर जाकर उनका हाल पूछा. उन्होंने जानकारी दी कि, बॉलीवुड एक्टर का दांया हाथ बारूद के धमाके से जला है. इस घटना में टाइगर का ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हुआ है. मुंबई पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पुलिस हमलावरों की पहचान कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

सीएम ने फोन पर लिया हालचाल

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में हुई.  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर बात की. उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘हम सब आपके साथ हैं. हम जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लेंगे.’

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे घर पहंचे

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद बताया कि एक्टर के दाएं हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं. उन्होंने कहा कि एक्टर और उनका परिवार घटना से चिंतित हैं. परिवार ने शिंदे को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी या विवाद नहीं है.

शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार अभिनेता के परिवार के साथ हैं. उन्होंने भरोसा दिया कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Tiger shroff attacked
टाइगर श्रॉफ पर इसी जगह हमला हुआ

मुंबई में फिर गैंगवॉर नहीं होने देंगे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में 1990 के दशक में गैंगवॉर पर लगाम लगाई गई थी. अब उसे दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

सीएम ने पुलिस कमिश्नर से बात की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात की. उन्होंने पुलिस प्रमुख से घटना की जानकारी ली और हमलावरों को जल्द पकड़ने, जांच तेज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए. फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से भी बात की

तीन हमलावर बाइक से आए थे

जानकारी के मुताबिक, तीन हमलावर बाइक से आए थे. इनमें से दो ने फायरिंग की, एक बाइक पर बैठकर इंतजार कर रहा था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस न वीडियो की जांच कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शी ने घटनाक्रम बताया 

घटना की प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख नाम की एक व्लॉगर ने बताया कि, टाइगर यहां फुटबॉल खेलने आते हैं. शाम सात बजे तक उनका खेल खत्म हो जाता है. आज भी ऐसा ही हुआ. टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद बाहर निकले और गाड़ी में बैठ गए. उनकी गाड़ी जैसे ही मेन रोड पर आई तो एक लड़के ने गोली चला दी. वो पतला-दुबला सा लड़का था. सभी को लगा कि वो पटाखे फोड़ रहा है. गाड़ी रुकी और फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें

India Vs New zealand T-20I : 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड टूर, पांच टी-20 मैचों की सीरीज, नोट कर लीजिए मैचों का शेड्यूल

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे, बाइक से थे हमलावर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *