Azam Khan Reaction

Azam Khan Reaction: जेल से घर पहुंचे आजम खां के तेवर हुए सख्त, कहा- ‘चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा’

रामपुर : Azam Khan Reaction समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंचे. यहां पर उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है. आजम खां ने कहा कि, चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा. बदलाव नहीं होगा,सैलाब आएगा. उन्होंने कहा कि, अब लोग जाति और धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, चुनाव मुद्दों पर आधारित होंगे. सपा नेता ने कहा कि, हम जैसे लोग संविधान के नाम पर जान देने को तैयार रहते हैं. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि, क्या मैं माफिया हूं? मैंने बच्चों के लिए स्कूल खोले, यूनिवर्सिटी बनाई, क्या ऐसा इंसान माफिया हो सकता है. आजम खां ने कहा कि, संवैधानिक संस्थाएं अपनी साख खो रही हैं.

आजम खान ने बीजेपी पर बोला हमला

सपा नेता आज़म खां ने कहा, “वे पूरी तरह साफ़ हो गए हैं. क्या आपने लोकसभा चुनाव के नतीजे नहीं देखे? क्या आपने विधान परिषद चुनाव के नतीजे नहीं देखे? उन्होंने जो सीटें जीतीं, वे धांधली करके जीती हैं.” आजम ने कहा, “अगर मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के समय में ED, CBI, I-T और डेवलपमेंट अथॉरिटी जैसी संस्थाएं होतीं, तो उन्हें भी जेल भेज दिया जाता. वे विश्वविद्यालय नहीं बना पाते.”

घर पहुंचते ही लगे नारे-‘देखो देखो शेर आया’

आजम खान ने कहा,  “यह उन सभी लोगों के लिए जश्न का दिन है जो संविधान, न्याय और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं. मैं उन सभी को बधाई देता हूं और कोर्ट का धन्यवाद करता हूं. अब मुझे पक्का यकीन हो गया है कि देश तो आज़ाद है, लेकिन संविधान आज़ाद नहीं है. हमें मिलकर यह मांग करनी चाहिए कि संविधान को आज़ाद कराया जाए. जैसे ही समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान रामपुर में अपने आवास पर पहुंचे, उनके समर्थकों ने “आजम खान जिंदाबाद” और “देखो देखो कौन आया, शेर आया शेर आया” के नारे लगाए.

यह भी पढ़ें

Cyclone And Rain Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, चक्रवाती तूफान से कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानिए यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *