न्यूज डेस्क : Rahul Gandhi and BJP कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं. उन्होंने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने कहा कि, उनके पास वोट चोरी और चुनाव में धंधाली के सबूत हैं. बता दें कि, कांग्रेस नेता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक हालात और भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र किया. यही नहीं कांग्रेस सांसद ने कहा कि, 14 करोड़ लोगों के नाम कटे हैं.
चुनावी खर्च पर बोले राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले भारतीय चुनावों में अब 50 गुना तक ज्यादा पैसा खर्च होने लगा है. राहुल ने कहा बीस से पचास गुना तक पैसे इलेक्शन में खर्च किया जा रहा है. हम जानते हैं कि ये पैसा कहां से आ रहा है. राहुल ने कहा कि पहले पांच साल तक तो हम सदमे में थे कि इतना पैसा कैसे खर्च हो रहा है.
‘लोगों के मन से डर निकल गया है’
राहुल एक तरफ तो वोट चोरी और पैसा खर्च करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं उन्होंने ये भी माना की अब लोगों के मन से डर निकल गया है. राहुल गांधी ने कहा कि पहले लोगों और सिस्टम के भीतर काम करने वाले व्यक्तियों में सरकारी एजेंसियों का डर था, लेकिन अब लोगों के मन से यह डर निकल गया है और यही सबसे बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने इस बदलाव का क्रेडिट छात्र और युवा आंदोलनों को देते हुए कहा कि आज के बच्चों ने वह हिम्मत दिखाई है जो उनके माता-पिता नहीं दिखा सके और एक तरह से बच्चों ने अपने माता-पिता के भविष्य की रक्षा की है.
बीजेपी ने राहुल गांधी को मीर जाफर कहा
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि, “राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, भारत-विरोधी हैं और भारत के ‘मीर जाफर’ हैं. राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने के लिए दिए गए बेबुनियाद, झूठे और भारत-विरोधी बयानों से हर भारतीय शर्मिंदा महसूस कर रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 वर्षों में भारत ने लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, युवाओं के सशक्तिकरण और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, भारत-विरोधी हैं और भारत के ‘मीर जाफर’ हैं. संसद के हर सत्र से पहले, वह विदेश चले जाते हैं; क्या वह वहां अपने विदेशी आकाओं से निर्देश लेने जाते हैं?”
यह भी पढ़ें
Javed Akhtar on Ram: भगवान राम की प्रशंसा में बोले जावेद अख्तर,कहा- “राम हर भारतीय के खून में हैं”

One thought on “Rahul Gandhi and BJP: राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा- ‘वोट चोरी हुई’, भड़की बीजेपी बोली ‘वे भारत के मीर जाफर हैं’”