एजेंसी : QUAD Meeting फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड (QUAD) नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई. इस दौरान ट्रंप ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही टफ मैन हैं”. यही नहीं, प्रेसीडेंट ट्रंप ने कहा कि, मोदी मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं. उनके साथ हमारे संबंध अच्छे हैं. ट्रंप ने कहा कि, क्वाड के सदस्य देश मिलकर युद्धाभ्यास करेंगे.
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियां हैं. ट्रंप ने कहा कि अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाने वाले काम करने वाले हैं. हम बहुत बड़ा काम कर रहे हैं. सप्लाई चैन को और मजबूत करेंगे.
ये सभी बहुत शानदार लोग हैं- ट्रंप
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “वे बहुत टफ मैन हैं. हो सकता है कि वे जापानी पीएम सनाए ताकाइची से भी ज्यादा सख्त हों. हम भी ठीक हैं.” ट्रंप ने आगे कहा, “इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे शुरुआत से ही बहुत अच्छे संबंध हैं. मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के साथ जुड़ा रहा हूं. ये सभी बहुत शानदार लोग हैं. ये मेरे दोस्त हैं. इससे काफी मदद मिलती है.
ट्रंप बोले, यह साल हमारे लिए काफी अहम
क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है. QUAD का पुनरुद्धार हुआ है, हमारा सहयोग बढ़ा है और हमारी दोस्ती और भी गहरी हुई है. हम सभी दोस्त हैं. इससे चीजें काफी आसान हो जाती हैं. ये देश दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
हम दुनिया के सबसे सफल देशों में से हैं और कुछ मायनों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से भी हैं. हमारे देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और अत्यंत समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं. हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मामलों पर मिलकर काम करते हैं.”
यह भी पढ़ें
GRAP-3 Ban Removed: दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, ऐसे दूर हुआ प्रदूषण

One thought on “QUAD Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, कहा- ‘पीएम मोदी बहुत टफ मैन हैं’”