स्पोर्ट्स डेस्क : Sunil Gavaskar on Mohammad Siraj भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. लेकिन अंतिम ग्यारह में मोहम्मद सिराज का नाम ना देखकर दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर नाराज हो गये. पहले टेस्ट के लिए चार गेंदबाजों को टीम में जगह मिली, इनमें जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज, आकाशदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला. टीम मैनेजमेंट द्वारा सिराज को न खिलाने पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भड़क गये.
आखिरी वन डे में सिराज का शानदार प्रदर्शन
सिराज को बाहर बैठाए जाने पर तगड़ी बहस छिड़ गई है. ये वही सिराज हैं, जो वनडे सीरीज में आखिरी मैच खेले थे और 2 विकेट चटका कर भारत को सीरीज 3-1 से जीतने में मदद की थी. गावस्कर ने कहा कि सिराज ने कभी टीम इंडिया को निराश नहीं किया, फिर आखिर क्यों उन्हें अंतिम-11 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली.
बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने कहा, “जब उन्हें पांचवें वनडे में खिलाया गया, मुझे लगा कि सिराज टेस्ट में भी खेलेंगे, लेकिन यह चौंकाने वाला निर्णय है. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने टीम इंडिया को कभी निराश किया है. उन्होंने कभी टीम इंडिया को निराश नहीं किया.”
दिग्गज क्रिकेटर ने उम्मीद जताई कि कहीं टीम मैनेजमेंट को आगे चलकर कहीं इस फैसले पर पछतावा ना करना पड़े. उन्होंने कहा, “उनकी गेंदबाजी में कुछ गलत नहीं, उनकी लय अच्छी है. जितना मैंने परखा है, उन्होंने हाल के समय में अच्छी क्रिकेट खेली है. उनका चयन क्यों नहीं हो रहा यह मेरी समझ से परे है. मैं बस इतनी उम्मीद करता हूं, सिराज को नजरंदाज करने से जिनका चयन हुआ है वे जरूर अच्छा करके दिखाएंगे.”
यह भी पढ़ें
