Shardiya Navratra Mahanavmi Pujan शारदीय नवरात्र का आज अंतिम दिन है और इस दिन मां दुर्गा के नवें रूप मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है. माता को समस्त सिद्धियों को अधिकारिणी माता के रूप में पूजा जाता है. मां सिद्धिदात्री को ज्ञान, सफलता और धन की देवी मानी जाती है. इस दौरान कन्या पूजन, हवन और व्रत पारण का भी विशेष महत्व है. जो लोग अष्टमी के अनुसार कन्या पूजन करते हैं, वे आज पूजा कर सकते हैं.
महाअष्टमी और महानवमी की पूजा एक साथ
द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के स्पर्श के कारण महाअष्टमी 19 अक्टूबर को मनाई जा रही है. संयोगवश नवमी तिथि भी इसी दिन मान्य है.
महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां सिद्धिदात्री ज्ञान, विवेक और सिद्धि प्रदान करने वाली देवी हैं. महानवमी पर हवन और कन्या पूजन करने की भी परंपरा है.
मां सिद्धिदात्री का मंत्र
ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः
मां सिद्धिदात्री की कृपा से शिव बने “अर्द्धनारीश्वर”
शास्त्रों के अनुसार, जो भी माता का पूजन सच्चे ह्रदय से करता है उसे सभी दिनों की पूजा के सामान फल मिलता है. देवी भगवत पुराण के अनुसार भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही समस्त सिद्धियों को प्राप्त किया था और उनकी कृपा से ही शिव जी ‘अर्द्धनारीश्वर’ नाम से प्रसिद्ध हुए.
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नवरात्र में अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों पर कन्या पूजन करने की परंपरा है. 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी के कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. पहला शुभ मुहूर्त अमृत काल में रहेगा, जो कि सुबह 7 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद आप सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त में भी कन्या पूजन कर सकते हैं.

One thought on “Shardiya Navratra Mahanavmi Pujan: ज्ञान और धन की देवी मां सिद्धिदात्री के पूजन से बनते हैं बिगड़े काम, महानवमी पर करें मां के नवें रूप की अराधना”