shradhha dubey file surrender plea

Shiva Death Case: लखनऊ पुलिस को चकमा देकर हवा हो गई श्रद्धा दुबे, अब डीसीपी हटाए गये

लखनऊ :  चर्चित शिवा शर्मा की मौत की जांच लेकर अब यूपी पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, आरोपी श्रद्धा दुबे ने नेपाल से आकर लखनऊ हाई कोर्ट में सरेंडर की अर्जी भी दे दी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. अब उच्च अधिकारियों ने इस मामले पर कार्रवाई की है. डीसीपी मध्य को हटा दिया गया और हजरतगंज इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया.

लखनऊ आई और पुलिस को हवा भी नहीं लगी

सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा लखनऊ में थोड़ी देर के लिए रुकी. हाई कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए. इसके बाद एक्सप्रेसवे से आगरा और वहां से सहारनपुर जा पहुंची.

डीसीपी हटाए गए

वहीं, आठ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आला अफसरों ने डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया.

आरोपियों पर इनामी राशि बढ़ाई गई

बता दें कि, पुलिस ने रविवार को इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है. कार्रवाई के बाद भी फिलहाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल हैं.

सामने आया इंटरव्यू

हत्याकांड के तीनों आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. रविवार शाम श्रद्धा दुबे का एक एजेंसी को दिया गया इंटरव्यू वायरल हुआ. इससे उसके लखनऊ में होने की जानकारी सामने आई. इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी. इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

श्रद्धा ने वही बातें दोहराईं

इस बार भी श्रद्धा ने घटना को आत्महत्या करार देते हुए वही बातें दोहराईं, जो इससे पहले नेपाल से जारी वीडियो में कही थीं. उसके बयान के बाद मामले में आरोपित पक्ष की ओर से सामने रखे जा रहे दावों और पुलिस की जांच के बीच टकराव बढ़ गया है. हालांकि, श्रद्धा के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratra Mahanavmi Pujan: ज्ञान और धन की देवी मां सिद्धिदात्री के पूजन से बनते हैं बिगड़े काम, महानवमी पर करें मां के नवें रूप की अराधना

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *