मुंबई : Tiger Shroff Attack बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी राजस्थान के कोटा से हुई है. इनमें से दो लोग टाइगर श्रॉफ पर हमले में शामिल थे. बता दें कि, रविवार देर रात अभिनेता पर हमला हुआ था
तीनों से पूछताछ जारी
पुलिस सूत्रों की मानें तो, कोटा पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इन तीनों से पूछताछ की जा रही है, और बताया जा रहा है कि इनमें से दो वे लोग हैं जिन्होंने रविवार को टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई थी.
मुंबई से भाग रहे थे
जानकारी के मुताबिक, हमलावर पुलिस से बचने की कोशिश में ट्रेन से मुंबई से भाग गए थे. तीनों महाराष्ट्र की सीमा पार करके पड़ोसी राज्य गुजरात में दाखिल हो गए थे. शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा करते समय पकड़ लिया गया है.
आरोपियों में एक नाबालिग
टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों में से एक नाबालिग है, जबकि दूसरा 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन- पिपराई, जिला- बेगूसराय, बिहार का मूल निवासी है. वो वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उर्दू स्कूल के पास गिल बर्ली में रहता है और रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता है. वहीं, तीसरा आरोपी रेहान ईदगाह कॉलोनी, थाना सदर, जिला- सोनीपत, हरियाणा का रहना वाला है.
हमले से पहले रेकी की गई थी
जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह हमला पेशेवर और प्रशिक्षित शूटर्स द्वारा किया गया था. हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की बाकायदा रेकी की थी. आरोपियों को पता था कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड आते हैं. उन्होंने अभिनेता की गतिविधियों पर नजर रखी ताकि ठीक उस समय हमला किया जा सके, जब वह अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपी गिरफ्तार, कोटा से पकड़े गये शूटर्स”