Ashutosh ranka and saurav das

CJP Leaders : सीजेपी नेताओं को जेल भेजने वाले जज को धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली : CJP Leaders  कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और प्रवक्ता सौरव दास को जेल भेजने वाले जज को धमकी भरा मैसेज मिला है. इस धमकी को लेकर अब जज ने मंदिर मार्ग थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. बता दें कि, स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने रांका और सौरव दास को तिहाड़ जेल भेजा था.

जांच में जुटी पुलिस

उधर, मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, यह धमकी भरा मैसेज किसने भेजा है?

दिल्ली पुलिस ने किया था अरेस्ट

दिल्ली में प्रदर्शन पर रोक के बावजूद सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास, आशुतोष रांका व अजिंक्य शिंदे के प्रतिबंधित क्षेत्र जंतर-मंतर पर घुसने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था.

मजिस्ट्रेट ने दोनों को तिहाड़ जेल भेजा

दिल्ली पुलिस ने तीनों को बीते बुधवार को सुबह 10:30 बजे संसद मार्ग स्थित एसीएम कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां पर पिछली जमानत की शर्त का उल्लंघन करने पर कोर्ट ने सौरव व आशुतोष को 5 दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया था.

CJP ने कानूनी कार्रवाई की दी थी चेतावनी

इस मामले में CJP ने शनिवार को कहा था कि उसने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कानूनी सलाह ली है. संगठन ने चेतावनी दी थी कि अगर रविवार तक दोनों नेताओं को रिहा नहीं किया गया, तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें

PDA Sammelan In Kannauj: खाली कुर्सियों ने पीडीए सम्मेलन की हवा निकाली, अखिलेश यादव को झटका, कन्नौज इकाई भंग

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *