India Newzealand t-20 series

India Vs New zealand T-20I : 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड टूर, पांच टी-20 मैचों की सीरीज, नोट कर लीजिए मैचों का शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट फैंस के लिए भले ही शनिवार का दिन अच्छा ना रहा हो, लेकिन अब उन्हें एक बार फिर टी-20 का रोमांच न्यूजीलैंड में देखने को मिलेगा. जी हां, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड दौरा एक चुनौती होगा. यहां की परिस्थितियां भारत से अलग है.

पहले दोनों मैच क्राइस्टचर्च में होंगे

बता दें कि, पहले दोनों मैच क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे. यह सीरीज बेहद अहम होगी, क्योंकि 2019 से लेकर अब तक भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार 5 टी20 सीरीज में हराया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर टीम इंडिया को कीवियों पर लगातार छठी सीरीज जीत दिला पाते हैं या नहीं. साल 2022 में जब टीम इंडिया आखिरी बार न्यूजीलैंड पर टी20 सीरीज खेली थी, तब भारतीय टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की थी.

22 अक्टूबर को होगा पहला मैच

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दूसरा मैच 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीम वेलिंगटन जाएंगी, जहां 30 अक्टूबर को तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा. 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में चौथा और 1 नवंबर को हैमिल्टन में सीरीज समाप्त हो जाएगी.

टी-20 मैच का शेड्यूल इस प्रकार है-

22 अक्टूबर – पहला टी20 – क्राइस्टचर्च

24 अक्टूबर – दूसरा टी20 – क्राइस्टचर्च

27 अक्टूबर – तीसरा टी20 – वेलिंगटन

30 अक्टूबर – चौथा टी20 – ऑकलैंड

1 नवंबर – पांचवां टी20 – हैमिल्टन

वनडे सीरीज का शेड्यूल-

पहला वनडे – 4 नवंबर 2026, हैमिल्टन

दूसरा वनडे – 7 नवंबर 2026, वेलिंग्टन

तीसरा वनडे – 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन

चौथा वनडे – 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे – 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल-

पहला टेस्ट – 19-23 नवंबर 2026, वेंलिंग्टन

दूसरा टेस्ट – 27 नवंबर-1 दिसंबर 2027, क्राइस्टचर्च

यह भी पढ़ें

Gwalior Truck Accident: ग्वालियर ट्रक हादसे में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SP हटाये गये, 8 पुलिसकर्मी नपे

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “India Vs New zealand T-20I : 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड टूर, पांच टी-20 मैचों की सीरीज, नोट कर लीजिए मैचों का शेड्यूल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *