मुंबई : Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, पांच राउंड फायरिंग की गई है. इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गये. उनके दांये हाथ में चोटें आई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर जाकर उनका हाल पूछा. उन्होंने जानकारी दी कि, बॉलीवुड एक्टर का दांया हाथ बारूद के धमाके से जला है. इस घटना में टाइगर का ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हुआ है. मुंबई पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पुलिस हमलावरों की पहचान कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है.
सीएम ने फोन पर लिया हालचाल
जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में हुई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर बात की. उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘हम सब आपके साथ हैं. हम जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लेंगे.’
#WATCH | Mumbai | Visuals from inside the residence of Tiger Shroff as Maharashtra Dy CM Eknath Shinde arrived to visit him following an incident of firing at his car, injuring his driver
The actor is safe and has not sustained any gunshot injuries, as per Mumbai Police
(Visuals source: Shivsena PR)
— ANI (@ANI) October 18, 2026
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे घर पहंचे
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद बताया कि एक्टर के दाएं हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं. उन्होंने कहा कि एक्टर और उनका परिवार घटना से चिंतित हैं. परिवार ने शिंदे को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी या विवाद नहीं है.
#WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says, “This is a major incident… five rounds were fired, but fortunately, he was safe. His driver sustained injuries, and the incident is condemnable. I met with the actor; he has injuries on his left hand caused by gunpowder and shards of glass. Both he and his mother are quite shaken… I have assured them that the state government stands with them in the face of the open threats being directed at public figures… No form of threat will be tolerated. Such gang wars were quite common in the 90s, but the Mumbai Police put an end to them in 1995… These attempts to intimidate people will not be tolerated, and we will put an end to this hooliganism…”
— ANI (@ANI) October 18, 2026
शिंदे ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार अभिनेता के परिवार के साथ हैं. उन्होंने भरोसा दिया कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

मुंबई में फिर गैंगवॉर नहीं होने देंगे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में 1990 के दशक में गैंगवॉर पर लगाम लगाई गई थी. अब उसे दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
सीएम ने पुलिस कमिश्नर से बात की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात की. उन्होंने पुलिस प्रमुख से घटना की जानकारी ली और हमलावरों को जल्द पकड़ने, जांच तेज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए. फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से भी बात की
तीन हमलावर बाइक से आए थे
जानकारी के मुताबिक, तीन हमलावर बाइक से आए थे. इनमें से दो ने फायरिंग की, एक बाइक पर बैठकर इंतजार कर रहा था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस न वीडियो की जांच कर रही है.
प्रत्यक्षदर्शी ने घटनाक्रम बताया
घटना की प्रत्यक्षदर्शी सलमा शेख नाम की एक व्लॉगर ने बताया कि, टाइगर यहां फुटबॉल खेलने आते हैं. शाम सात बजे तक उनका खेल खत्म हो जाता है. आज भी ऐसा ही हुआ. टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद बाहर निकले और गाड़ी में बैठ गए. उनकी गाड़ी जैसे ही मेन रोड पर आई तो एक लड़के ने गोली चला दी. वो पतला-दुबला सा लड़का था. सभी को लगा कि वो पटाखे फोड़ रहा है. गाड़ी रुकी और फायरिंग कर दी.
यह भी पढ़ें

One thought on “Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे, बाइक से थे हमलावर”