Pilibhit Minor Girl Rape-9 वर्षीय मासूम से 68 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म!

पीलीभीत में 9 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी,बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म!

Pilibhit Minor Girl Rape – यूपी में कानून-व्यवस्था के दावे तो बड़े किये जाते हैं।हर चुनाव में इसका बिगुल भी बजाया जाता है। लेकिन पीलीभीत में एक ऐसी वारदात सामने आई है,जिसने इंसानियत के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी शर्मसार कर दिया है।मामला सुनगढ़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।यहां एक 68 साल के बुजुर्ग पर मर्यादा और इंसानियत को तार-तार करते हुए 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,लेकिन इस घटना ने कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है।

बच्ची कैसे बनी हैवानियत का शिकार

पीड़ित के परिवार के मुताबिक रविवार दोपहर बच्ची अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी। बाजार में काफी भीड़-भाड़ होने के कारण बच्ची का हाथ अपने पिता के हाथ से छूट गया। और वो लापता हो गई। बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे उगनपुर गांव में ग्रामीणों ने बच्ची को बदहवास हालत में घूमते देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पीड़ित के परिजनों को दी।जिसके बाद परिजन उगनपुर गांव पहुंचे। जहां बच्ची को हालत देख उन्हें शक हुआ।परिजनों ने जब बच्ची से पूछा तब उसने अपनी आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि,उगनपुर गांव का रहने वाले एक बुजुर्ग ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ बुरा काम किया।

पीड़ित परिवार का जानने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्द उमर पीड़ित परिवार का जानने वाला था।आरोपी ने पीड़ित परिवार को अपनी बकरियां बटाई पर दे रखी थी।इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर वो बच्ची को अपने साथ ले गया।जहां अपने घर में उसने बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया।

खबर मिलते ही भड़के हिंदू संगठन

बच्ची के साथ दूसरे समुदाय के बुजुर्ग द्वार रेप की सूचना हिंदू संगठनों तक पहुंची,उनका गुस्सा भड़क गया। राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारी संख्या में एकत्र होकर सुनगढ़ी थाने पहुंच गए।जहां उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी कीहिंदू संगठनों का आरोप था कि,पुलिस हर बार ऐसे मामलों को दबाने की कोशिश करती है,जिससे अपराधियों में कानून का अब कोई खौफ नहीं रह गया है।

इधर हिंदू संगठनों के हंगामे और सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी,पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

हिंदू संगठनों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी मोहम्द उमर को गिरफ्तार कर लिया है।उमर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धारा में केस दर्ज किया गया है।एसपी के मुताबिक फिलहाल हालत नियंत्रण में हैं,और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

संवाददाता

तारिक,पीलीभीत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Baraut Double Murder-बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Baraut Double Murder- पिता-पुत्र की हत्या में शामिल आरोपी इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

FIFAWORLDCUP2026:मेसी की मेसमराइजिंग हैट्रिक अर्जेंटीना का धांसू आगाज