FIFAWORLDCUP2026:मेसी की मेसमराइजिंग हैट्रिक अर्जेंटीना का धांसू आगाज

मेसी का जादू चल गया

FIFA WORLD CUP 2026 में जिन खिलाड़ियों पर पूरी दुनिया की नजर है उनमें  अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी भी हैं। 2022 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जीताने में अहम योगदान देने वाले मेसी का जलवा पहले ही मैच में दिख गया। अमेरिका के कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में मेसी का ऐसा जादू चला की पूर दुनिया एक बार फिर उनकी कायल हो गई। मेसी के एक के बाद एक तीन गोल को देखकर स्टेडियम में बैठे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। क्या विरोधी और क्या समर्थक मेसी के इस शानदार खेल को पूरी दुनिया ने भी देखा और  उनका लोहा माना। अलजीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना ने मेसी की बदौलत 3-0 से हरा दिया। मेसी के आगे अलजीरिया नतमस्तक दिखी। अलजीरिया के खिलाड़ियों के पास मेसी को रोकने का कोई रास्ता नहीं दिखा। मेसी मैजिक से अलजीरिया पूरी तरह पस्त दिखी ।

मेसी का मैजिकल हैट्रिक

Magical Leonel Massi hat-trick :मेसी ने वर्ल्ड कप में पहली बार हैट्रिक लगाई है।  अपने 200वें मैच को उन्होंने यादगार बना दिया।  मेसी की हैट्रिक की वजह से अर्जेंटीना ने अलजीरिया को 3-0 से मात दे दी है। इसके साथ ही मेसी ने जर्मनी के  दिग्गज खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोल करने की बराबरी कर ली है। अब अब जब भी मेसी विश्वकप में गोल करेंगे वो फीफा वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बेबस नजर आया अलजीरिया

कैनसस सिटी  के एरोडियम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना शुरू से ही अलजीरिया पर हावी रही।  अर्जेंटीना के कप्तान और महान खिलाड़ी मेसी ने शुरूआती खेल में ही बढ़त दिला दी। जब उनका दनदना हुआ शॉट गोल पोस्ट में समा गया। अलजीरिया के खिलाड़ी बस मूकदर्शक बनकर मेसी के मैजिक के आगे नतमस्तक दिखे। दूसरे हाफ की कहानी भी नहीं बदली । मेसी ने एक के बाद एक दो गोल किये और अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। अलजीरिया के खिलाड़ी सिर्फ मेसी को देखते रह गए। एक महान खिलाड़ी कैसे खेल को पलट देता है ये कोई मेसी के खेल को देखकर समझ सकता है। कप्तानी के साथ साथ अपने साथी खिलाड़ियों को जो सहयोग मेसी देते नजर आए वो काबिल-ए-तारीफ है।

वर्ल्ड कप में मेसी की पहली हैट्रिक

20 साल के अपने करियर में मैसी ने कई रिकॉर्ड बनाए लेकिन फुटबॉल विश्वकप में मेसी ने पहली बार हैट्रिक लगाई है। अपने 200वें मुकाबले को उन्होंने हैट्रिक लगाकर खास बना दिया है। 2006 में विश्वकप मुकाबले से अपने करियर की शुरूआत करने वाले मेसी ने ठीक 20 बाद उसी मंच पर हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। वह विश्वकप के अलग अलग संस्करण में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  इस सूची में उनके साथ सिर्फ पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानों रोनाल्डो का नाम शामिल है।

विश्वकप मे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16
रोनाल्डो ब्राजील 15
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14
मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12

 

मेसी पर रहेगी सबकी नजर

जैसे जैसे फीफा वर्ल्डकप आगे बढ़ेगा कई खिलाड़ियों का नाम सुर्खियों में आएगा। कई नए खिलाड़ी चमकेंगे लेकिन मेसी का जलवा कम नहीं होगा। मेसी ने हैट्रिक लगाकार अपने विरोधियों को ये बता दिया है कि इस बार के वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है। यही नहीं अर्जेंटीना एक बार फिर अपने खिताब को बचाने के लिए मेसी के भरोसे मैदान में उतरी है और मेसी के आगाज ने ये दिखा दिया है कि अर्जेंटीना से किसी भी टीम का मुकाबला उसके लिए आसान नहीं होगा।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Pilibhit Minor Girl Rape-9 वर्षीय मासूम से 68 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म!

पीलीभीत में 9 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी,बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म!

CONGRESS PROTEST ON HIKE BIJLI BILL

CONGRESS PROTEST ON HIKE BIJLI RATE: रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े बिजली दर का विरोध