Fifa word cup football-फुटबॉल के महाकुंभ का आज से आगाज हो रहा है। 11 जून से 20 जुलाई तक 48 टीमें आपस में मुकाबला करेंगी। इस महाकुंभ में 104 मैच खेले जाएंगे। अमेरिका ,कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस फुटबॉल के महाकुंभ को लेकर पूरी दुनिया में खुमारी छाई रहेगी। 96 साल के फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार तीन देश मेजबानी कर रहे हैं । पूरी दुनिया में अपनी अपनी टीम को लेकर लोग दीवाने रहेंगे और उनकी जीत का कामना करेंगे। एक महीने अधिक समय तक तक फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में कौन बॉस होगा ये देखना दिलचस्प होगा।
तीन देशों की मेजबानी,48 टीमों में मुकाबला
अमेरिका,कनाडा और मेक्सिको की 16 शहरों में 48 टीमें 104 मैच खेलेंगी। इन टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार चार टीमें हैं। इससे पहले के वर्ल्ड कप में नॉक आउट में 16 टीमें जाती थीं लेकिन इस बार 32 टीमें नॉक आउट स्टेज में जाएंगी । ग्रुप स्टेज में हर जीत पर टीम को तीन प्वॉइंट्स मिलेंगे। ड्रॉ पर एक प्वॉइंट और हार पर कोई प्वॉइंट नहीं मिलेगा ।
भारत में कहां देख सकते हैं वर्ल्ड कप के मैच ?
फीफा वर्ल्डकप के 23वें संस्करण को देखने के लिए पूरी दुनिया उतावली है। भारत में भी फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर खुमारी देखने को मिल रही है लेकिन बहुत से फुटबॉल प्रेमी ये नहीं समझ पा रहे हैं कि वो इस बार के वर्ल्ड कप को कहां देख पाएंगे। भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 को फुटबॉल प्रेमी जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किये गए यूनाइट8स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं । इसके लिए आपको इसे सबस्क्राइव करना होगा। वहीं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं ।
वर्ल्ड कप मैच कब देख सकते हैं ?
फीफा वर्ल्डकप भारतीय समयानुसार 12 अलग अलग समय पर देख सकते हैं । 12:30 AM,1:30 AM,2:30 AM,3:30 AM,4:30AM,6:00 AM,6:30 AM, 7:30 AM, 8:30 AM,9:30 AM ,9:30 PM और 10:30 PM
कौन होगा चैंपियन ?
2022 के वर्ल्ड कप को अर्जेंटीना ने जीता था। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के 22वें संस्करण में कमाल का प्रदर्शन किया था। 96 साल के इतिहास में सिर्फ 8 टीमें ही चैंपियन बन पाईं हैं । इनमें ब्राजील ने 5बार,जर्मनी ने 4 बार,इटली 4 बार,अर्जेंटना 3बार फ्रांस 2 बार,उरुग्वे ,इंग्लैंड और स्पेन 1-1 बार वर्ल्डकप जीत चुके हैं । इस बार भी अर्जेंटीना,ब्राजील,जर्मनी,फ्रांस ,इंग्लैंड जैसे दिग्गज टीमों पर नजर रहेगी.
