एजेंसी : CM Revanth Reddy on MLA तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपनी ही पार्टी के नाराज विधायकों को भला बुरा कहना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि, हमारे विधायकों को पागल कुत्तों ने काट लिया है. इस पर मुनुगोडे विधानसभा से विधायक ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
अपनी ही पार्टी के विधायक राज गोपाल रेड्डी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि ऊंचे पदों पर बैठे नेताओं को संयम बरतना चाहिए और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों पर अहंकार और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. साथ ही यह भी कहा कि वे जनता की चिंताओं को दूर करने में विफल रहे हैं.
‘कुछ लोगों को पागल कुत्तों ने काट लिया है’
बता दें कि, ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब गुरुवार को सिद्दिपेट में एक जनसभा के दौरान रेवंत रेड्डी ने अपने ही कुछ विधायकों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, कुछ विधायक निजी तौर पर तो राज्य सरकार के कामकाज की तारीफ करते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से उसकी आलोचना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी के भीतर कुछ लोगों को मानो ‘पागल कुत्तों’ ने काट लिया है और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें मानसिक अस्पताल ले जाएंगे.
“कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल ले जाएंगे”
रेवंत रेड्डी ने कहा कि कुछ नेता सार्वजनिक रूप से सरकार की आलोचना करते हैं, जबकि निजी तौर पर वे सरकार की उपलब्धियों को मानते भी हैं. उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि हमारे अपने ही कुछ लोगों को पागल कुत्तों ने काट लिया है. वे सबके सामने हर चीज की आलोचना करते हैं, लेकिन घर आकर निजी तौर पर अच्छे कामों की तारीफ करते हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे लोगों को ‘एर्रागड्डा’ (मानसिक अस्पताल) ले जाएंगे.”
यह भी पढ़ें

One thought on “CM Revanth Reddy on MLA: अपने ही विधायकों पर भड़के तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, कहा- ‘कुछ विधायकों को पागल कुत्तों ने काट लिया है’”