PM Modi on Constitution day

PM Modi on Constitution Day: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख, कही बड़ी बात, “ओबीसी आरक्षण कम करके,मुस्लिम आरक्षण बढ़ाना चाहता है एक विपक्षी दल”

नई दिल्ली : PM Modi on Constitution Day प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर एक लेख लिखा है. इसके जरिए उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि, एक सबसे बड़े विपक्षी दल ने ओबीसी आरक्षण को कम करके मुस्लिम आरक्षण को बढ़ाना चाहते हैं. पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी विपक्षी दल पर निशाना साधा है.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए डिलिमिटेशन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के लिए भी एक विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने से अब कोई भी ताकत नहीं रोक सकती.

आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण को कम करना चाहती है और मुस्लिम आरक्षण लाना चाहती है, जबकि संविधान निर्माता, विशेष रूप से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, इसके पूरी तरह खिलाफ थे.

अनुच्छेद 356 का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 के बार-बार किए गए दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि एक पार्टी ने इसे लगभग सौ बार लागू किया था और एक पूर्व प्रधानमंत्री ने तो इस मामले में अर्धशतक ही लगा दिया था.

कश्मीर का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A के कारण जम्मू-कश्मीर को 70 से अधिक वर्षों तक पूरा संविधान नहीं मिल पाया, और 2019 तक अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) और महिलाओं के अधिकारों को कुचला जाता रहा.

उन्होंने इस साल माओवादियों के खात्मे को विशेष रूप से सुखद बताया और कहा कि अब आदिवासी नागरिक बिना किसी डर के अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं.

नारी शक्ति को प्रधानमंत्री का आश्वासन

पीएम मोदी ने अपने लेख में कहा कि, संविधान को आकार देने में मदद करने वाली असाधारण महिलाओं के योगदान को याद किए बिना हमारे संविधान की यात्रा अधूरी रहेगी. लेकिन इस साल की शुरुआत में जो कुछ हुआ, वह हमारे दिलों को शर्म से भर देने वाला है.

उन्होंने कहा कि विधायी निकायों में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से लाए गए कानून को एक विपक्षी दल ने पारित नहीं होने दिया, जिससे एक बार फिर संवैधानिक मूल्यों के प्रति उसकी अनदेखी सामने आई है.

यह भी पढ़ें

FSSAI Action On Branded Drinking Water: बिसलेरी के बाद FSSAI की बड़ी तैयारी, देश भर में सभी ब्रांडेड पैकेजिंग वाटर की होगी जांच

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “PM Modi on Constitution Day: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख, कही बड़ी बात, “ओबीसी आरक्षण कम करके,मुस्लिम आरक्षण बढ़ाना चाहता है एक विपक्षी दल””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *