Shahrukh Khan on defamation

Shahrukh Khan : शाहरुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी से बातचीत की इंस्टा रील को गलत तरीके से किया पोस्ट

एजेंसी : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मानहानि का नोटिस भेजा है. उन्होंने ये नोटिस एक इंस्टाग्राम रील के लिए भेजा है. बता दें कि, इन्फ्लुएंसर सुविज्ञा शर्मा पर आरोप है कि, उन्होंने धर्म गुरु सद्गुरु के कार्यक्रम में शाहरुख खान की उपस्थिति पर भ्रमित करने का दावा किया था. इस रील में शाहरुख अनंत अंबानी और अन्य लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे.

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरा मामला सुविज्ञ शर्मा की एक वायरल इंस्टा रील से जुड़ा हुआ है. रील में अनंत अंबानी आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मिलते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद शाहरुख खान और अनंत अंबानी भी बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इनफ्लूएंसर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि बातचीत के दौरान शाहरुख खान से “चुप रहने” के लिए कहा गया था.

कानूनी नोटिस भेजकर शाहरुख खान ने लगाए आरोप

23 नवंबर के कानूनी नोटिस में, शाहरुख खान के वकीलों ने आरोप लगाया कि वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन का मकसद बातचीत के रेफरेंस को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और अभिनेता की इमेज और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना था. रिपोर्ट के मुताबिक, धारा 356 का हवाला देते हुए नोटिस में कहा गया है कि ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं.

इसके लिए यह भी कहा गया कि, बिना किसी सबूत के इस तरह के कंटेंट फैलाने से अभिनेता की पब्लिक इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है. भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 (जो मानहानि से संबंधित है) का जिक्र करते हुए, कानूनी नोटिस में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति ठोस सबूत के बिना पब्लिक फिगर्स के बारे में झूठे और नुकसान पहुंचाने वाले बयान नहीं फैला सकता.

सुविज्ञ शर्मा को 48 घंटे का अल्टीमेटम

रिपोर्ट के मुताबिक, सुविज्ञ शर्मा को पांच मांगों को पूरा करने और उठाए गए कदमों की लिखित कंफर्मेशन देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. इन मांगों में इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना, इस दावे को आगे शेयर करने या फैलाने से बचना, और वीडियो से जुड़े कैप्शन व बयानों को हटाना या उनमें सुधार करना शामिल है.

यह भी पढ़ें

PM Modi on Constitution Day: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का लेख, कही बड़ी बात, “ओबीसी आरक्षण कम करके,मुस्लिम आरक्षण बढ़ाना चाहता है एक विपक्षी दल”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

2 thoughts on “Shahrukh Khan : शाहरुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी से बातचीत की इंस्टा रील को गलत तरीके से किया पोस्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *