एजेंसी : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान अहम बात कही. उन्होंने बताया कि, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उनकी मुलाकात हुई थी. इस बातचीत में प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि, तृणमूल कांग्रेस में कर्मचारी बने रहना चाहते हो तो वहीं बने रहें और अगर अपनी राजनीतिक पहचान बनानी हो तो नरेंद्र मोदी के साथ आएं. शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि, ये सारी बातें तब हुईं थी, जब वह टीएमसी छोड़ने वाले थे. अधिकारी ने यह खुलासा मंगलवार को कोलकाता में आयोजित एक समारोह के दौरान किया.
राष्ट्रपति भवन में की थी मुलाकात
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि, जब प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति बन गए थे, तब वह उनसे मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे. अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना ‘ओरिजिनल सलाहकार’ बताते हुए कहा, “प्रणब जी ने मुझसे कहा था कि सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं. अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए, लेकिन अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदी जी के साथ रहिए.”
टीएमसी की तुलना एक कंपनी से की थी
पश्चिम बंगाल के सीएम ने टीएमसी की कार्यप्रणाली पर प्रणब मुखर्जी की टिप्पणी का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, मुखर्जी ने पार्टी को एक व्यक्ति और एक महिला के नियंत्रण वाली पार्टी बताया था. उन्होंने टीएमसी की तुलना एक कंपनी से करते हुए कहा था कि इसमें एक मैनेजिंग चेयरमैन और एक मैनेजिंग डायरेक्टर की तरह काम हो रहा है. शुभेंदु ने यह टिप्पणी ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के संदर्भ में बताई.
प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद अधिकारी ने टीएमसी छोड़ी थी
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आने की सलाह दी थी. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में दिवंगत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेता के साथ हुई बातचीत को याद किया. अधिकारी, जो उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी थे, मुखर्जी की मौत के कुछ महीनों बाद 2020 में TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का खुलासा, कहा- प्रणब मुखर्जी की सलाह के बाद वे बीजेपी में आए, TMC को लेकर कही थी बड़ी बात”