Gujrat Family in Canal

Gujrat Brutal Incident: गुजरात में दिल दहलाने वाला हादसा, परिवार को छह सदस्यों को नहर में फेंका, तीन की मौत, दो बच्चे लापता

एजेंसी : Gujrat Brutal Incident गुजरात के सूरत से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार के छह सदस्यों को चार लोगों ने कथित तौर पर नहर में फेंक दिया. इस घटना में माता-पिता समेत तीन की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे लापता हैं. एक 13 वर्षीय किशोर ने नहर से सटे एक पाइप के सहारे मौत को मात दी. जानकारी के मुताबिक, ये परिवार महाराष्ट्र के जलगांव का निवासी था, और यहां मजदूरी करता था.

मिली जानकारी के अनुसार,  महाराष्ट्र के जलगांव के पास रहने वाला यह परिवार एरंडोल इलाके की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. परिवार के सदस्य सूरत की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बारडोली के उवा गांव के पास कार में सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया.

चार लोगों ने दिया घटना को अंजाम

आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को कार से बाहर खींचा और उकाई बायीं नहर के गहरे पानी में फेंक दिया. नहर के तेज बहाव में परिवार के सभी सदस्य डूबने लगे. इसी दौरान परिवार के 13 वर्षीय किशोर के हाथ नहर में लगी एक पाइप आ गई. उसने पाइप को मजबूती से पकड़ लिया और काफी संघर्ष के बाद अपनी जान बचाने में सफल रहा. इसके बाद वह किसी तरह नजदीक स्थित एक होटल तक पहुंचा और वहां लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए.

नहर से तीन शव बरामद, दो बच्चों की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान महुवा तालुका के डुंगरी गांव के पास नहर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है. नितीन उर्फ भूरिया पाटील (उम्र 45 वर्ष), कविता नितीन पाटील (उम्र 38 वर्ष), स्वीटी संजय पाटील (उम्र 9 वर्ष). वहीं, परिवार के दो बच्चे अभी भी लापता हैं. इनमें हरीश संजय पाटील (उम्र 15 वर्ष), प्रथमेश संजय पाटील (उम्र 2 वर्ष).

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस सनसनीखेज वारदात में खंडियो, आभा, बंटी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति समेत चार लोगों के खिलाफ बारडोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें

CJP Leader Saurav Das: सौरव दास दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे, विदेश यात्रा के लिए रोके जाने पर सरकार को दी चुनौती   

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Gujrat Brutal Incident: गुजरात में दिल दहलाने वाला हादसा, परिवार को छह सदस्यों को नहर में फेंका, तीन की मौत, दो बच्चे लापता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *