Saurav das in Delhi High court

CJP Leader Saurav Das: सौरव दास दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे, विदेश यात्रा के लिए रोके जाने पर सरकार को दी चुनौती

नई दिल्ली : CJP Leader Saurav Das कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने विदेश यात्रा के लिए रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी है. सीजेपी नेता सौरव दास ने एयरपोर्ट पर रोके जाने पर सरकार की आलोचना की थी. अब उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

हाईकोर्ट ने अर्जेंट सुनवाई से किया इंकार

सौरव दास के वकील ने आज ही मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की. वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी फ्लाइट कल शाम की है, इसलिए मामले को आज ही सुना जाए. इस पर कार्यवाहक चीफ जस्टिस नितिन सांब्रे ने कहा कि मामले की सुनवाई कल होगी. दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास की अर्जी पर आज सुनवाई करने से इनकार कर दिया.

क्या सौरव दास नेपाली हैं

इससे पहले सौरव दास को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया था, जिसके बाद मद्रास हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक नोटिस जारी किया था. यह नोटिस सौरव दास की नागरिकता की जांच और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने की मांग वाली एक याचिका पर दिया गया था. ऐसे में ये सवाल उठा था कि क्या सौरव दास नेपाली हैं?

सौरव दास के खिलाफ याचिका में जांच की मांग

याचिका को कांचीपुरम जिले के एक व्यवसायी गणेश कुमार ने दायर किया था, जिसमें उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के राष्ट्रीय सह-संयोजक योगेश शर्मा उर्फ ​​’सौरव दास’ और उनके माता-पिता की पृष्ठभूमि और अन्य विवरणों की तुरंत एक विस्तृत, गहन और निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया जाए. याचिका में गणेश कुमार ने कहा है कि कथित तौर पर दास का मूल नेपाल से जुड़ा है, और इस बात की जांच होनी चाहिए. अगर यह सच साबित होता है, तो उन्हें हमारी सरकार और हमारी न्यायपालिका के बारे में उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है.

यह भी पढ़ें

Vaibhav Sooryavanshi on Yuvraj singh: रिकॉर्ड पारी खेलने को लेकर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, कहा- “युवी सर मेरे आइडल है, उन्होंने मुझे टिप्स दी”  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “CJP Leader Saurav Das: सौरव दास दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे, विदेश यात्रा के लिए रोके जाने पर सरकार को दी चुनौती”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *