Train India To Nepal

Ayodhya Dham To Janakpur Dham : अयोध्या धाम से जनकपुर धाम नेपाल के लिए चलेगी ट्रेन, सोमवार को पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

एजेंसी : Ayodhya Dham To Janakpur Dham भारत और नेपाल के बीच सोमवार को आपसी संबंधों को एक नई दिशा मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह कल यानी 23 नवंबर को दोनों देशों के बीच चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेन भारत और नेपाल के बीच रेल नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन अयोध्या धाम से जनकपुर धाम तक उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा. भारतीय रेलवे जल्द इस ट्रेन का नियमित रूट और टाइम टेबल जारी करेगा.

15595/15596 नंबर से चलेगी अयोध्या धाम- जनकपुर धाम ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, अयोध्या से जनकपुर तक जाने वाली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन, 04295 नंबर से चलाई जाएगी. जबकि, वापसी में जनकपुर से अयोध्या आने वाली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन, 04296 नंबर से चलाई जाएगी. अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलने वाली नियमित ट्रेन का नंबर 15595 और जनकपुर धाम से अयोध्या धाम तक चलने वाली ट्रेन का नंबर 15596 होगा.

सोमवार को अयोध्या से जनकपुर के लिए कब रवाना होगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

सोमवार को अयोध्या धाम से जनकपुर धाम तक चलने वाली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सोमवार, 23 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी और मंगलवार, 24 नवंबर को सुबह 10:00 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी. वापसी में, ये ट्रेन मंगलवार, 24 नवंबर को दोपहर 13:00 बजे जनकपुर धाम से प्रस्थान करेगी और बुधवार, 25 नवंबर को सुबह 08:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी.

कहां-कहां रुकेगी अयोध्या से जनकपुर जाने वाली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

अपनी उद्घाटन यात्रा के दौरान ये ट्रेन अयोध्या धाम से प्रस्थान करते हुए मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, पनियहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हॉल्ट, मधुबनी, जयनगर कस्टम्स यार्ड रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए नेपाल में प्रवेश करेगी और जनकपुर धाम स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.

यह भी पढ़ें

CM Revanth Reddy on MLA: अपने ही विधायकों पर भड़के तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, कहा- ‘कुछ विधायकों को पागल कुत्तों ने काट लिया है’

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Ayodhya Dham To Janakpur Dham : अयोध्या धाम से जनकपुर धाम नेपाल के लिए चलेगी ट्रेन, सोमवार को पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *