SP and congress Sharing seat

UP Assembly Election 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस के बीच बड़ी बैठक, अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

लखनऊ : UP Assembly Election 2027 उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने सीट बंटवारे पर चर्चा शुरू कर दी है. इस बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बीच सीट शेयरिंग पर मंथन सोमवार से शुरू हो रहा है. इसके लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की है. इस समिति में राम गोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल हैं.

सोमवार और मंगलवार को सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

अब सपा के ये चारों नेता कांग्रेस और सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत करेंगे. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के मुताबिक, 23-24 नवंबर को दोनों दलों का प्रतिनिधिमंडल बैठक करेगा. उन्होंने कहा कि एक-एक सीट पर तार्किक चर्चा होगी और चर्चा होने के बाद हम एक सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक समझौता करेंगे.

जीत का आधार होगा सीट बंटवारा

वहीं, दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सीटों का बंटवारा जीतने की संभावना के आधार पर होगा. अखिलेश यादव ने साफ किया है कि सीटों के बंटवारे का आधार जीत की संभावना होगी और जहां जो दल या प्रत्याशी मजबूत होगा. उसे वहीं से मैदान में उतारा जाएगा. समाजवादी पार्टी इस बार जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए डेटा विश्लेषकों की मदद भी ले रही है.

हम चाहते हैं गठबंधन जीते

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा के साथ बैठक को लेकर कहा, “कल हमारी बैठक है और वहां बैठकर चर्चा होगी. यह दोनों की संयुक्त बैठक है. मनमाना (सीटों की संख्या) तो कुछ भी नहीं होता, मनमाना नहीं है. हम चाहते हैं कि गठबंधन जीते. हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बने. इसके लिए ज़रूरी है कि एक अच्छा समन्वय करके हम लोग मैदान में उतरें.

सवाल सीट का नहीं, जीत का

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर कहा, “मैं परसों इस बात का खुलासा करूंगा. हमारे अध्यक्ष ने कहा है और हम भी दोहरा रहे हैं कि सवाल सीट का नहीं बल्कि जीत का है. विचार ये किया जा रहा है कि कौन-कौन सी सीटें हम मिलकर जीत सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Mathura Banke Bihari Temple : बांके बिहारी मंदिर में लगी LED स्क्रीन पर चलने लगे अश्लील गाने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “UP Assembly Election 2027: सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस के बीच बड़ी बैठक, अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *