एजेंसी : RSS Chief Mohan Bhagwat राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, पश्चिमी देशों से एक आंधी चल रही जो संस्कृति और व्यवस्था का विरोध करती है, और उसे नष्ट करना चाहती है. नागपुर में आयोजित विजय दशमी और शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात कही.
संघ भारत को संगठित और मजबूत कर रहा है
मोहन भागवत ने कार्यक्रम में कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से भारत को उसकी अपनी पहचान, संस्कृति और परंपराओं के आधार पर संगठित और मजबूत बनाने का काम कर रहा है. भागवत ने स्वदेशी अपनाने का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में जिन पांच प्रमुख बदलावों पर जोर दिया जा रहा है, बोध और स्वदेशी चीजों को अपनाना शामिल है.
रिजीम चेंज पर बोले भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश में हुए हाल के प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि रिजीम चेंज से कभी भी देश का भला नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि भारत में फ्रांस और बांग्लादेश जैसे प्रयास हुआ है, लेकिन यहां रिजीम चेंज नहीं हो सकता.
स्वार्थ के चलते ये हो रहा है
भागवत ने कहा, ‘फ्रांस और अल्बानिया में क्या हो रहा है, बांग्लादेश और नेपाल में क्या हुआ, ये सब किया-कराया उनका है. उन्होंने कहा कि, रिजीम चेंज करने से परिस्थिति बदलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. अपने स्वार्थ का पोषण करने वाले अपने पिट्ठू सब जगह प्रभावी रहे हैं. इसी वजह से ये गतिविधियां सारी दुनिया में चलती हैं. भारत अब उसका परम लक्ष्य है.’
नई पीढ़ी को सलाह
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन के दौरान कहा, कि सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता विकसित करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी सीखने के लिए उत्सुक रहती है और नई चीज़ें उसे आकर्षित करती हैं. लेकिन उसे सही गलत का अंतर समझना चाहिए.
यह भी पढ़ें

One thought on “RSS Chief Mohan Bhagwat: रिजीम चेंज से किसका भला हो सकता है, दशहरा कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कही बड़ी बात”