Medical student suicide case

Muzaffarnagar Student Suicide Case: मुजफ्फरनगर में मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कॉलेज परिसर में हड़कंप

मुजफ्फरनगर :  Muzaffarnagar Student Suicide Case  मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. छात्रा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला. 24 वर्षीय मृतका 2023 के बैच की फाइनल ईयर की छात्रा थी, उसकी पहचान हरियाणा के कैथल निवासी शगुन सैनी के रूप में हुई.

आत्महत्या की वजह साफ नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही मंसूरपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाये हैं. छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी पता नहीं चल सकी है.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का है, जब  सोमवार रात को जानकारी मिली कि काफी समय से छात्रा शगुन सैनी के कमरे का गेट अंदर से बंद है. किसी प्रकार की कोई हलचल ना होने पर हॉस्टल के सेक्युरिटी गार्ड ने जब पीछे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए. छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ था. इसके बाद घटना की जानकरी स्थानीय पुलिस को दी गई. कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए. अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि अभी शुरूआती जांच में आत्महत्या लग रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें

RSS Chief Mohan Bhagwat: रिजीम चेंज से किसका भला हो सकता है, दशहरा कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कही बड़ी बात

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Muzaffarnagar Student Suicide Case: मुजफ्फरनगर में मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कॉलेज परिसर में हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *