नई दिल्ली : Congress strategy For UP Election उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने दूर हैं. वहीं, इस बार कांग्रेस का आत्मविश्वास यूपी में उसे नई उम्मीद की ओर ले जा रहा है. इस बीच पार्टी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 200 सीटों पर खुद को परखने के लिए तैयार है. सोमवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के घर पर यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक हुई. इस दौरान यूपी के नेताओं के साथ प्रदेश की वरीयता वाली सीटों पर चर्चा की गई.
200 सीटों पर तैयारी
बता दें कि, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का यूपी में गठबंधन तय है. ये बात अलग है कि, सीटों को लेकर नेता अपने अपने दावे कर रहे हैं. ऐसे में सपा कितनी सीटें देगी, यह वक्त बताएगा. फिर भी पार्टी 200 सीटों पर अपनी पुख्ता तैयारी रखने की रणनीति बना रही है. पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में सोमवार को प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की बैठक हुई.
सीट शेयरिंग पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई. पार्टी की तैयारी और सपा के साथ सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई. पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी 200 सीटों पर तैयारी रख रही है. जहां तक सीटों की बात यह है कि यह आपसी बातचीत के बाद शीर्ष नेतृत्व तय करेगा.
संगठन मजबूत करने जुटी कांग्रेस
विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ अब पार्टी ने कई और पदाधिकारियों को बदलने का प्लान बना लिया है. बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं थीं और उसका वोट प्रतिशत भी बढ़ा था. अपने बेस वोट बैंक दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण की रणनीति पर ही उसने अपने प्रदेश संगठन की रूपरेखा तय की है. पार्टी अपने अंदरूनी सर्वे और मजबूत सीटों को परख लेना चाहती है. जिसमें प्रियंका गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.
यह भी पढ़ें

One thought on “Congress strategy For UP Election: कांग्रेस 200 सीटों पर परखेगी तैयारी! प्रियंका गांधी के घर पर हुई बड़ी बैठक”