नई दिल्ली : Businessman on Delhi Protest राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के लिए व्यापारियों को नुकसान हो रहा है. इन सबसे परेशान होकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है. इस पत्र में मुख्य रूप से सभी प्रदर्शनों पर जनवरी तक स्थगित रखने की मांग की है. संगठन ने पत्र भेजकर आगामी त्योहारी और विवाह सीजन के मद्देनजर दिल्ली में सभी राजनीतिक प्रदर्शनों को 31 जनवरी 2027 तक स्थगित करने की मांग की है.
व्यापार और आम जनजीवन पर भारी असर
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि नवरात्र, दीपावली, गुरुपर्व, क्रिसमस और विवाह समारोहों का मौसम व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण है. बार-बार होने वाले राजनीतिक प्रदर्शनों, मेट्रो स्टेशनों के बंद होने, सड़कों पर जाम और रूट डायवर्जन के कारण बाजारों तक ग्राहकों और माल की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होती है.
हिरासत में लिये गये दिपके
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया. दिपके ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम का एलान किया था. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस इलाके में धारा 163 लगा दी थी. बता दें कि, एनडीएमसी ने गुरुवार को ही बता दिया था कि, पार्क दो दिन के लिए बंद रहेगा. साथ ही प्रशासनिक वजहों का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा के लिए आग्रह किया था.
नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया
अभिजीत दिपके की हिरासत के बाद बाराखंबा रोड पर प्रदर्शन कर रहे वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्यों को भी हिरासत में लिया जाने लगा. इसी दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया.
यह भी पढ़ें

One thought on “Businessman on Delhi Protest: दिल्ली में प्रदर्शन से परेशान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, जनवरी तक प्रोटेस्ट पर रोक की मांग”