स्पोर्ट्स डेस्क : New Zealand Tour of India न्यूजीलैंड दौरे के लिए वन डे और टेस्ट टीम का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एलान कर दिया है. ये दौरा 16 अक्टूबर शुरू होगा. इस टूर में पांच वन डे खेले जाएंगे, वहीं, पहले तीन वन डे मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, तो बाकी के दो वन डे में श्रेयस अय्यर टीम को लीड करते दिखेंगे. टेस्ट मैचों में शुभमन गिल नियमित कप्तान होंगे. शरुआती तीन वन डे में श्रेयस अय्यक उपकप्तान होंगे.
सीरीज में होंगे तीनों फॉर्मेट के मैच
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट के मैच खलेगी. सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके लिए पहले ही टीम का एलान हो चुका है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 सीरीज के साथ दौरे की शुरुआत होगी. इसके बाद चार नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी. फिर 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी.
🚨 News 🚨
#TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝
Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches.
More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N
#NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
पहले तीन वन डे मैचों के लिए टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस पर निर्भर रहेगा), कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवे वन डे की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला मैच- 04 नवंबर (बुधवार)- ऑकलैंड, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से
दूसरा मैच- 07 नवंबर (शुक्रवार)- वेलिंगटन, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से
तीसरा मैच- 10 नवंबर (मंगलवार)- हैमिल्टन, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से
चौथा मैच- 13 नवंबर (शुक्रवार)- माउंट मौनगानुई, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से
पांचवां मैच- 15 नवंबर (रविवार)- माउंट मौनगानुई, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच- 19 नवंबर से- वेलिंगटन, भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से
दूसरा टेस्ट- 27 नवंबर से- क्राइस्टचर्च, भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से
यह भी पढ़ें
