लखनऊ: CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए 19 अक्टूबर को राज्य में महानवमी का अवकाश घोषित किया है. सरकार कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों की तरफ से महानवमी के अवकाश के लिए मांग की जा रही थी. बता दें कि, 20 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश पहले से ही है. इस तरह राज्य में सरकारी कर्मियों को दो दिन 19 और 20 अक्टूबर की छुट्टी मिलेगी.
तीन और चार दिन लगातार छुट्टी
रविवार और दशहरे के बीच महानवमी का अवकाश घोषित होने से, शिक्षकों और कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल गई है. इसके साथ ही जिन कार्यालयों में शनिवार को छुट्टी रहती है, वहां के कर्मियों को लगातार चार दिन अवकाश मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में अवकाश घोषित किया है. रविवार 18 अक्टूबर और विजयादशमी 20 अक्टूबर के बीच छुट्टी मिलने से लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा.
शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने की थी मांग
महानवमी पर अवकाश घोषित करने के लिए शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मांग की थी. संगठनों ने कहा था कि 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश है. ऐसे में 19 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित होने से कर्मचारियों और शिक्षकों को लगातार तीन दिन का अवकाश मिल सकेगा.
विधान परिषद चुनाव को लेकर भी छुट्टी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भी संबंधित क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं के लिए अवकाश का प्रावधान किया गया है. दरअसल, प्रदेश के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान होना है. पात्र कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष अवकाश मिलगा. 23 अक्टूबर को लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा. वहीं लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी वोट डाले जाने हैं.
यह भी पढ़ें

One thought on “CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान, 19 अक्टूबर महानवमी का रहेगा अवकाश, यूपी में लगातार तीन दिन की छुट्टी”