Goldie Brar in FBI

Gangster Goldie Brar in FBI List: गोल्डी बराड़ पर अमेरिकी शिकंजा कसा, FBI ने टॉप टेन मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में किया शामिल

एजेंसी : Gangster Goldie Brar in FBI List लारेंस बिश्नोई का साथी गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई ने अब उस पर शिकंजा कसते हुए टॉप टेन मोस्ट वांटेड भगोड़े लिस्ट में शामिल किया है. इस तरह गोल्डी बराड़ पर कई तरह के बैन लग जाएंगे. यही नहीं, खुफिया एजेंसी की सक्रियता को देखते हए जल्द ये सलाखों के पीछे जा सकता है.

जानकारी देने वालों को एक मिलियन डॉलर का इनाम

एफबीआई ने सतिंदरजीत सिंह, उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड’ भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की गई है.

उत्तरी अमेरिका का है प्रमुख

बराड़ पर ‘लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप’ (OCG) के उत्तरी अमेरिकी प्रमुख होने का आरोप है. यह एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है, जिस पर अमेरिका और कनाडा में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और अन्य हिंसक अपराधों में शामिल होने का आरोप है.

कनाडा ने भी जारी किया है इनाम

यह कदम अमेरिका और कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा बराड़ को पकड़ने के लिए किए जा रहे संयुक्त प्रयासों के बीच उठाया गया है. 19 नवंबर को, कनाडा ने भी उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने पर 2,50,000 डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की थी. साथ ही कनाडा के ‘बोलो प्रोग्राम’ (Bolo Program) की 25 सबसे वांछित भगोड़ों की नई सूची में उसे नंबर-एक संदिग्ध के रूप में रखा गया है.

कई मामलों में है आरोपी

एफबीआई के अनुसार, बराड़ कई संघीय अपराधों के मामले में वांछित है. इनमें जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश और कोशिश, और नशीले पदार्थों को रखने और उन्हें बांटने की साजिश शामिल है. उस पर कई देशों में ‘बिश्नोई नेटवर्क’ की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करने का भी आरोप है.

यह भी पढ़ें

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर वार, कहा- “1962 में चीन ने उनके गांव पर किया था कब्जा, उस अपमान के लिए माफी कब मांगेगी कांग्रेस”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *