Salman Khan on Trollers

Salman Khan on Trollers: ट्रोलर्स को सलमान खान का जवाब, ‘भाई की वजह से सोशल मीडिया पर दिख रहे हो, रोजगारी चल रही है’

एंटरटेंमेंट डेस्क : Salman Khan on Trollers बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सुपरस्टार सलमान खान अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत मजबूत है. हालांकि, पिछले कुछ समय से सलमान की फिल्में फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाई हैं. उनके प्रशंसक अब उनका कमबैक चाहते हैं. एक निजी चैनल के शो में उन्होंने अपने ट्रोलर्स पर खुलकर बात की है. यही नहीं, सलमान ने अपने अंदाज में उन्हें जवाब दिया है.

आने वाली फिल्म मातृभूमि को किया जा रहा है ट्रोल

सलमान खान ने अपनी हालिया फिल्मों को लेकर उन लोगों पर बात की, जो उनपर लगातार सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टीम उन्हें लोगों की शिकायत के बारे में बताती है, जो उन्हें सलमान से है. वो उनका कमबैक चाहते हैं. सलमान ने यहां तक कहा कि लोग उनकी रिलीज होने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को भी ट्रोल कर रहे हैं.

सलमान ने कहा- आजकल मैं देख रहा हूं, और मेरी टीम भी मुझे बताती है. लोग कह रहे हैं कि हमें भाई वापस चाहिए. उन्होंने अच्छी फिल्में की हैं, लेकिन पिछली कुछ फिल्मों में क्या हो गया भाई? भाई की एनर्जी नहीं रही, भाई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. भाई को अपने दोस्तों की नहीं सुननी चाहिए, भाई ये-भाई वो. अभी मातृभूमि का ट्रेलर देखने के बाद हमें ऐसा लगा था कि भाई का कमबैक होगा, लेकिन अभी अगली फिल्म में देखते हैं. ये शायद मुमकिन नहीं होगी.

भाई की वजह से सोशल मीडिया पर दिख रहे हो

सलमान ने आगे उन लोगों को जवाब दिया, जो उनपर लगातार सवाल उठा रहे हैं. सुपरस्टार ने कहा- बोल रहे हैं, अच्छी बात है. बोलो, भाई की वजह से आप लोग सोशल मीडिया पर दिखाई तो दे रहे हो. भाई की वजह से, उनकी बुराई करके आपको फॉलोअर्स तो आ रहे हैं. आपको एक रोजगारी मिल रही है. भाई को इससे कोई परेशानी नहीं है. आपको जो करना है करो, लेकिन अपने माता-पिता को दुख मत पहुंचाओ.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *