Rajnath Singh

Rajnath Singh on Prashant Bhushan: प्रशांत भूषण पर राजनाथ सिंह भड़के, कहा- “अब एजेंडा साफ है,ये देश में आग लगाना चाहते हैं”

लखनऊ :  Rajnath Singh on Prashant Bhushan   SIR विवाद और चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर अब भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है. वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये अस्थिरता फैलान की कोशिश है.

देश में आग लगाना है

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ”बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की बात करते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह रहे हैं. डंके की चोट पर सरकार को गिराने की बात करते हैं. इनका एक मात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना और देश में आग लगाना है.”उन्होंने इशारों मे प्रशांत भूषण की तरफ निशाना साधा.

राहुल गांधी को चेतावनी

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को भी “अराजकता फैलाने” को लेकर चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी और उनके साथियों को यह समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र का मतलब अराजकता फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कम करना या भारत की विकास यात्रा में बाधा डालना नहीं है.”

प्रशांत भूषण ने कहा हम रिजीम चेंज करना चाहते हैं

बता दें कि, गुरुवार शाम लेफ्ट नेता नेहा बोरा और CJP के अभिजीत दिपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान प्रशांत भूषण भी मौजूद थे. इस दौरान प्रशांत भूषण ने कहा, “हां, हम सत्ता परिवर्तन चाहते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सरकार के खिलाफ असंतोष फैलाना कोई अपराध नहीं है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब “वास्तव में सत्ता परिवर्तन के लिए” है. प्रशांत भूषण ने कहा, “सरकार का आरोप है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन चाहता है, हम अभी इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि चुनाव ठीक से हों. लेकिन अगर इस तरह की बर्बरता जारी रही, तो निश्चित रूप से सत्ता परिवर्तन होगा। हां, हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं.”

नेहा बोरा के बयान पर भड़की बीजेपी

बता दें कि, बीजेपी ने गुरुवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा. यह हमला नेहा बोरा के एक वीडियो को लेकर किया गया, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के विरोध प्रदर्शनों को एक प्रेरणा बताया था. बीजेपी नेता द्वारा शेयर की गई 39 सेकंड की एक वीडियो क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “इस देश में हम हर जगह जो ‘जेन जेड’ (Gen Z) आंदोलन देख रहे हैं, उसकी शुरुआत सबसे पहले बांग्लादेश में हुई थी. हमें रास्ता दिखाने और इस देश के युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आपको बधाई.” बीजेपी ने इस क्लिप को प्रदर्शनकारियों के “असली इरादों” का सबूत बताया और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला.

यह भी पढ़ें

Abhijeet Dipke on Delhi Police: अभिजीत दिपके का दावा, “दिल्ली पुलिस और IB मेरा पीछा कर रही है”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Rajnath Singh on Prashant Bhushan: प्रशांत भूषण पर राजनाथ सिंह भड़के, कहा- “अब एजेंडा साफ है,ये देश में आग लगाना चाहते हैं””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *