नई दिल्ली: Abhijeet Dipke on Delhi Police कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है. दिपके ने दावा किया कि, दिल्ली पुलिस “लहरा दो तिरंगा” मार्च से पहले मुझे हिरासत में ले सकती है. साथ ही सीजेपी प्रमुख ने कहा कि, दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के लोग मेरे पीछे लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि, मुझसे मिलने वाले लोगों पर निगाहें रखी जा रही है. गुरुवार देर रात अभिजीत दिपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं.
मेरे चारों तरफ दिल्ली पुलिस औऱ IB
अभिजीत दिपके ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘अभी मैं जिस घर में रह रहा हूं, उस घर को चारों तरफ से दिल्ली पुलिस और आईबी के लोगों ने घेर रखा है. इस घर के चारों तरफ जो गलियां जाती हैं, वहां चारों तरफ दिल्ली पुलिस और आईबी वाले घूम रहे हैं. मैं जब भी बाहर जाता हूं, तो बगैर नंबर प्लेट की गाड़ियां मेरे पीछे लगी हुईं हैं. यहां भी जब मैं आया हूं तो पूरे आईबी और पुलिसवाले इस घर का चक्कर लगा रहे हैं और वॉचमैन से बात कर रहे हैं और मेरे बारे में एक एक अपडेट ले रहे हैं.’
मैं जेल जाने को तैयार हूं
सीजेपी चीफ ने कहा कि पार्टी 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने के अपने कार्यक्रम पर कायम रहेगी. उन्होंने कहा, “आज रात या कल सुबह, दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है. अगर इस देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो हम इसके लिए तैयार हैं.”
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
CJP के मार्च से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कनॉट प्लेस और आसपास इलाकों में 6,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 220 कंपनियां यानी करीब 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं. निगरानी के लिए CCTV कैमरों का नेटवर्क भी बढ़ाया गया है.
यह भी पढ़ें
Reliance Reply To Elon Musk: मुकेश अंबानी की रिलायंस का मस्क को जवाब, हमें किसी मुकाबले का डर नहीं

One thought on “Abhijeet Dipke on Delhi Police: अभिजीत दिपके का दावा, “दिल्ली पुलिस और IB मेरा पीछा कर रही है””