Abhijeet Dipke Arrested

Central Park Closed: NDMC ने कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क किया बंद, यहीं होना है दिपके का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च

नई दिल्ली :  Central Park Closed  कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके ने कल यानी 16 अक्टूबर को लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम का एलान किया है. दिपके ने सभी को कनॉट प्लेस स्थित सेंटर्ल पार्क आने को कहा है. इस बीच एनडीएमसी (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए दो दिन 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद करने की घोषणा की है. NDMC के निदेशक की तरफ से ये नोटिस जारी किया गया है.

सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद दिपके का एलान

अभिजीत दीपके ने इस कार्यक्रम की घोषणा CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की थी. दोनों को जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, बांड की शर्तों का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अभी वो तिहाड़ जेल में हैं. अब सवाल ये उठ रहा है कि, क्या 16 अक्टूबर यानी कल शुक्रवार को एक बार फिर टकराव की स्थिति बनेगी.

कनॉट प्लेस के आस-पास धारा 163 लागू: पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा कि, कनॉट प्लेस के आस पास बीएनएस की धारा-163 लागू है. पुलिस ने बताया कि एनडीएमसी ने हमें पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को पार्क बंद रहेगा. एनडीएमसी ने दिल्ली पुलिस से ये भी अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं और किसी भी अन-ऑथराइज्ड व्यक्ति को पार्क में प्रवेश न करने दिया जाए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक से किया इंकार

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिपके के मार्च पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. ये याचिका कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की ओर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि सेंट्रल पार्क कोई विरोध-प्रदर्शन स्थल नहीं है. साथ ही, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग और पाबंदियों से व्यापारियों, पैदल यात्रियों और यातायात व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां में बाधा आएगी.

यह भी पढ़ें

CJP Press Conference: दिपके, नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, “बंद करो..दफा हो जाओ” की हुई नारेबाजी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Central Park Closed: NDMC ने कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क किया बंद, यहीं होना है दिपके का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *