Uproar in dipke bora PC

CJP Press Conference: दिपके, नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, “बंद करो..दफा हो जाओ” की हुई नारेबाजी

नई दिल्ली :  CJP Press Conference  क़ॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दिपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया. इस दौरान कुछ लोग बंद करो दफा जाओ के नारे लगाते हुए सुना गया. वहीं, नेहा बोरा ने आयोजकों से उन लोगों को बाहर निकालने के लिए कहा. बता दें कि, कल शुक्रवार को सीजेपी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम रखा है.

दिपके ने सरकार पर लगाए आरोप

मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि, पिछले 10-15 दिनों से दिल्ली में छात्र और युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा जबरन हटाया जा रहा है. दिपके ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के कई विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था. जिनमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और पिनाराई विजयन जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं.

पत्रकारों को पीटा गया- नेहा बोरा

दूसरी तरफ दिपके के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं नेहा बोरा ने पत्रकारों के प्रति अपना समर्थन दिया, जिन्हें कथित तौर पर अरेस्ट कर लिया गया. नेहा ने कुछ संस्थानों के रिपोर्टर्स का जिक्र करते हुए कहा कि प्रेस कार्ड होने के बाद भी उन्हें पीटा गया. घंटों तक हिरासत में रखा गया. इसके अलावा बोरा ने कहा कि पत्रकारों से कैमरे छीन लिए गए. उन्हें विरोध प्रदर्शनों की कवरेज न करने की चेतावनी दी गई. इसके अलावा महिला पत्रकारों पर कथित यौन उत्पीड़न का सामना करने को लेकर अपनी बात रखी.

लहरा दो तिरंगा मार्च करेगी CJP

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस CJP द्वारा शुक्रवार शाम लहरा दो तिरंगा विरोध प्रदर्शन से पहले आयोजित की गई. अभिजीत दिपके ने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है और कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना एक लोकतांत्रिक अधिकार है. सीजेपी ने दिल्ली के साथ अन्य शहरों में भी एक साथ तिरंगा मार्च निकालने का आव्हान किया है.

यह भी पढ़ें

India On Hindu Temple in US: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की साजिश, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया,कहा- जीरो टॉलरेंस की जरूरत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *