स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs WI T-20 भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गये चौथे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया है. इस तरह कैरबियाई टीम ने सीरीज में वापसी करते हुए 2-2 से बराबरी कर ली है. वेस्टइंडीज की टीम ने पहले खेलते हुए कप्तान शाई होप के शानदार शतक की बदौलत 247 रन बनाए. वहीं, भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी. मेहमान टीम की तरफ से कीमो पॉल ने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट लिए.
होप-रदरफोर्ड की जोड़ी ने किया कमाल
पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने जबरदस्त बैटिंग की. होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए 102 रन नाबाद बनाए. वहीं, मध्य क्रम के बल्लेबाज रदरफोर्ड ने भी नाबाद 49 रनों की पारी खेली. इसी जोड़ी ने रांची में खेले गए दूसरे मैच में भी विंडीज को जीत दिलाई थी. होप ने शतक लगाया था, जबकि रदरफोर्ड ने फिफ्टी जड़ी थी. सीरीज में भारत की खराब गेंदबाजी देखने को मिली, जहां टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. वेस्टइंडीज ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। भारतीय टीम 223 रनों पर सिमट गई और मैच में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
शाई होप की कप्तानी पारी
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया और हैदराबाद की पाटा पिच पर होप का बल्ला खूब बोला. पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक होप ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. पहले 28 गेंद में अर्धशतक और फिर अगली 22 गेंदों में करियर तीसरा टी-20 शतक लगाकर इतिहास रच दिया. रांची में खेले गए दूसरे टी-20 में होप के शतक के दम पर ही वेस्टइंडीज ने 250 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया था और अब उनके शतक से दम पर 250 के करीब रन कूटे.
भारत की खराब गेंदबाजी
पिछले मैच में भले ही भारतीय गेंदबाजों ने लक्ष्य का बचाव किया था, लेकिन हैदराबाद में वह लगातार लाइन लेंथ से जूझते रहे. मयंक यादव, अर्शदीप सिंह बचने के लिए वाइड फेंकते दिखे. भारतीय गेंदबाजों ने पारी में कुल 13 वाइड गेंदें फेंकी. पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए मयंक यादव ने पहली गेंद वाइड फेंकी, जो चार रन के लिए बाउंड्री पार चली गई.
वेस्टइंडीज के खाते में पांच रन जुड़े. अगली गेंद मयंक ने नो-बॉल फेंकी और विंडीज को फ्री हिट मिला. होप ने फ्री हिट पर मिडविकेट के ऊपर से जबरदस्त छक्का लगाया. पावरप्ले में ही भारतीय गेंदबाजों ने 79 रन लुटा दिए थे. यह पावरप्ले में वेस्टइंडीज का भारत के विरुद्ध सबसे ज्यादा स्कोर है. इससे पहले उसने 2016 में लॉडरहिल में एक विकेट पर 78 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें
UP Gram Panchayat Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, “तीन महीने में कराएं पंचायत चुनाव”
