नई दिल्ली: SIR Issue in Supreme court स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) में कथित तौर पर धांधली को लेकर आज (15 अक्टूबर) सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत 13 नेताओं ने इस मुद्दे पर सर्वोच्च अदालत में याचिका दी है. बता दें कि, चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या की बेंच इव याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.
मेट्रो-सड़क बंद करने पर अवमानना याचिका पर सुनवाई
इन याचिकाओं के साथ ही 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान राजधानी दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई को लेकर और उसी दौरान मेट्रो-सड़क बंद करने से जुड़ी अवमानना याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
ओवैसी ने भी दी है याचिका
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी वोटर लिस्ट की एसआईआर प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. उनकी याचिका पर भी सुनवाई होने की संभावना है.
जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुनवाई
इसके अलावा, दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं. इन याचिकाओं पर भी गुरुवार को सुनवाई हो सकती है. इसके साथ पुलिस एक्शन और मेट्रो पर लगाई गई पाबंदियों के मामले पर भी कोर्ट सुनवाई करेगा.
दिपके ने किया मार्च का एलान
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके ने एक बार प्रदर्शन की बात दोहराई है. दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का एलान किया है. उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे मार्च में शामिल होने की अपील की है.
यह भी पढ़ें
UP Gram Panchayat Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, “तीन महीने में कराएं पंचायत चुनाव”

One thought on “SIR Issue in Supreme court: SIR के खिलाफ 13 विपक्षी नेताओं की याचिका पर आज SC में सुनवाई, ओवैसी भी पहुंचे कोर्ट”